Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रतलाम-मलवासा रोड स्थित जड़वासा कला में सड़क का निर्माण के लिए नई आबादी के पास खाली पड़ी जमीन पर खुदाई कर मुरम निकाली जा रही है। इस्तेमाल गांव में बन रही सड़क के लिए किया जा रहा है। लगातार खुदाई के चलते 10 से 15 फीट तक गड्ढे हो गए हैं। दुर्घटना का डर है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन को भी की।
अनापत्ति प्रमाण पत्र पर ही हो रही खुदाई
क्षेत्र की पटवारी पूजा शर्मा ने बताया संबंधित ठेकेदार ने पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त के बाद ही खुदाई शुरू की है। पहले तालाब के पाल के पास खुदाई की जा रही थी। इसकी शिकायत मिली थी कि पाल कमजोर होगी।