फास्टैग अनिवार्य: फास्टैग नहीं है तो आज से टोल के 240 रुपए लगेंगे; मंगलवार रात 12 बजे से फोरलेन पर फास्टैग अनिवार्य

फास्टैग अनिवार्य: फास्टैग नहीं है तो आज से टोल के 240 रुपए लगेंगे; मंगलवार रात 12 बजे से फोरलेन पर फास्टैग अनिवार्य


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • If There Is No Fastag, The Toll Will Be 240 Rupees From Today; Fastag Mandatory On Forelane From 12pm On Tuesday Night

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार रात 12 बजे से फोरलेन के टोल पर निकलने वाले वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही यहां पर केश वाली लाइन भी बंद कर दी गई है। अब यहां से फास्टैग लगे वाहन ही निर्धारित शुल्क अदा कर निकल सकेंगे।

बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल देना पड़ेगा। फिलहाल जिले में फोरलेन पर मालथौन, चितौरा और तीतरपानी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हुआ है। यहां फिलहाल चार पहिया वाहन यानी कार का एक तरफ का टोल 120 रुपए लगता है। फास्टैग लगा वाहन नहीं होने पर यही शुल्क अब 240 रुपए लगेगा। जबकि सागर-राहतगढ़ रोड पर सीहोरा के पास लगे टोल प्लाजा पर अब 70 की जगह 140 रुपए टोल के देना पड़ेंगे। चितौरा टोल प्लाजा के मैनेजर ललित गुप्ता ने बताया कि रात से ही कैश वाली लाइन बंद कर दी गई है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत ऐसा किया गया है। अंतिम दिन यानी मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने फास्टैग लगवाए। अभी भी फास्टैग जारी किए जा रहे हैं ।जो लोग लगवाएंगे और उनका ऑनलाइन टोल कटेगा उन्हें निर्धारित शुल्क ही अदा करना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने वालों को दोगुना टोल चार्ज देना पड़ेगा। तभी वाहन निकल सकेगा।



Source link