Tesla जल्द शुरू कर सकती है मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 का प्रॉडक्शन– News18 Hindi

Tesla जल्द शुरू कर सकती है मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 का प्रॉडक्शन– News18 Hindi


अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) अगले साल इंडियन मार्केट में एंटर करने वाली है और कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘टेस्ला मॉडल 3’, की जल्द ही बुकिंग शुरू करने जा रही है. टेस्ला इंडियन मार्केट में एंट्री के लिए स्पेशल तैयारी कर रही है और भारत में टेस्ला की बिक्री और सर्विस नेटवर्क के साथ-साथ अपनी डीलरशिप भी शुरू करेगी. अमेरिकी फर्म टेस्ला कर्नाटक में अपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई खोलेगी. टेस्ला मोटर्स और इंडिया में इसका आगमन लंबे समय से नेशनल डायलाग का हिस्सा रहा है. इन वर्षों में, कई सेंट्रल और स्टेट मिनिस्टर्स ने ब्रांड का उल्लेख ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का हिस्सा होने के इरादे से किया है.

क्या टेस्ला की इंडियन मार्केट में एंट्री कन्फ़र्म है?

हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने घोषणा में कहा कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला आने वाले महीनों में भारत में बैंगलोर से बाहर मैनुफेक्चर शुरू करेगी. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी मुख्यमंत्री ने देश में ब्रांड के एंट्री की घोषणा की है, यह खबर पिछले महीने बैंगलोर में एक इंडियन सब्सिडियरी कंपनी, जिसका नाम ‘इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ हैं, के नाम से टेस्ला के रजिस्ट्रेशन के बाद आई है. हालांकि यह ध्यान देने योग्य है कि टेस्ला कंपनी की तरफ से कोई ऑफिसियल अनॉउंसमेंट नहीं आया है. और अभी तक इस विषय पर किसी भी क्वेरी का जवाब नहीं दिया हैं.

ये भी पढ़ें: जानिए कब लॉन्च होगी दमदार SUV Volkswagen Taigun और क्या होगा खास

मेड इन इंडिया टेस्ला मॉडल 3
यह संभावना है कि टेस्ला भारत में भी इसी तरह के मॉडल लॉंच करेगी जैसा कि उसने चीन में अपने गिगाफैक्ट्री में किया था. जो यह दर्शाता है कि टेस्ला अपने एंट्री-लेवेल की इलेक्ट्रिक सेडान के साथ इंडियन-मार्केट में अपनी पैठ बनाएगी.

स्पेशल फीचर्स ऑफ टेस्ला मॉडल 3

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला मॉडल 3, सिंगल और डुअल मोटर ऑप्शन के साथ आएगी. एंट्री लेवल स्टैंडर्ड और स्टैंडर्ड रेंज प्लस वेरिएंट में, यह कार एक बार चार्ज करने पर 423 से 568 किमी तक चल सकती है. साथ ही 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 6 सेकंड का समय लग सकता हैं.





Source link