IND VS ENG: Rohit Sharma को गले लगाकर Emotional हुए Kuldeep Yadav, चहेरे पर ऐसी मुस्कान देख फैंस ने मनाया जश्न

IND VS ENG: Rohit Sharma को गले लगाकर Emotional हुए Kuldeep Yadav, चहेरे पर ऐसी मुस्कान देख फैंस ने मनाया जश्न


नई दिल्ली: चेन्नई में टीम इंडिया के जबरदस्त खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 317 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत में भारत के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने अहम भूमिका निभाई. जीत के बाद टीम और फैंस जश्न मना रहे है. उसके साथ ही फैंस कुलदीप यादव के लिए भी खुश हैं. 

कुलदीप यादव का इंतजार खत्म

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को लंबे समय के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था. फैंस उनकी गेंदबाजी का कमाल देखने को बेताब थे लेकिन पहली पारी में कुलदीप को महज 6 ओवर डालने का मौका दिया गया और लग रहा था कि कुलदीप यादव की झोली में कोई विकेट नहीं गिरेगा. 

 

लेकिन दूसरी पारी में कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने कुछ ओवर डाले और विकेट का सूखा खत्म किया. दूसरी पारी में कुलदीप ने 6.2 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गले लग गए. उस वक्त कुलदीप के चहरे पर जो हंसी थी उसे देखकर हर क्रिकेट फैंस के आंखों नम जरूर हुई होगी. 

 

ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस तस्वीर को पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिख रहे है. 

 

फैंस का कुलदीप के लिए प्यार

फैंस कुलदीप (Kuldeep Yadav) की वापसी का इंतजार कर रहे थे जो इस टेस्ट में पूरा हो गए और विकेट लेकर कुलदीप ने फैंस को निराश नहीं किया. जैसे ही इस स्पिनर ने विकेट लिए ट्विटर पर कुलदीप ट्रेंड करने लगे. 

 





Source link