IND VS ENG: नहीं सुधरे केविन पीटरसन, कहा- भारत ने इंग्लैंड की बी टीम को हराया– News18 Hindi

IND VS ENG: नहीं सुधरे केविन पीटरसन, कहा- भारत ने इंग्लैंड की बी टीम को हराया– News18 Hindi


नई दिल्ली. चेन्नई में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया. भारत ने दूसरा टेस्ट 317 रनों के विशाल अंतर से जीता. खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 164 रनों पर ढेर हो गई जिसके साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है. वैसे चेन्नई में इंग्लैंड की हार उसके पूर्व खिलाड़ियों को नहीं पच रही है, खासतौर पर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) जिन्होंने टीम इंडिया को जीत के बाद तंज कसते हुए बधाई दी है.

केविन पीटरसन ने भारत की जीत के बाद ट्विटर पर लिखा कि उसने इंग्लैंड की बी टीम को हराया है. पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो इंडिया, इंग्लैंड बी को हराने के लिए.’ पीटरसन ने इस ट्वीट में ये बताने की कोशिश की है कि इंग्लैंड ने अपने अहम खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया इसीलिए भारत जीत गया. बता दें टेस्ट मैच के दौरान केविन पीटरसन भारत के टॉस जीतने को इंग्लैंड की बुरी हालत का कारण बता रहे थे लेकिन सच ये है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया और इंग्लिश टीम बेहद औसत दर्जे की रही.

माइकल वॉन ने कही मजबूत इंग्लैंड टीम की बात

चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच गंवाने के बाद माइकल वॉन ने भी केविन पीटरसन जैसी ही बात कही. वॉन ने भारत की जीत के बाद लिखा कि अब इंग्लैंड की सबसे मजबूत टीम उतारने का वक्त आ गया है. साथ ही माइकल वॉन ने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किये. माइकल वॉन ने लिखा, ‘मुझे लगा कि 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेट और एशेज जीतना इंग्लैंड की सबसे बड़ी प्राथमिकता था. आखिर क्यों टेस्ट टीम हर हफ्ते बदली जा रही है और टी20 टीम पूरी ताकत के साथ उतर रही है. 18 महीने में 1 टेस्ट खेलने के बाद मोइन अली को घर भेज दिया गया.’

केविन पीटरसन और माइकल वॉन के ट्वीट वायरल

IND vs ENG: भारतीय पिचों पर सवाल ही नहीं, अब यहां मैच ड्रॉ नहीं होता सिर्फ रिजल्ट निलकता है

India vs England: भारत की इंग्लैंड पर टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अश्विन ने रचा इतिहास

विराट कोहली जीत से बेहद खुश

भले ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान अपनी टीम की रणनीति और प्रदर्शन से खुश ना हों लेकिन भारतीय कैप्टन विराट कोहली टीम के पलटवार से जबरदस्त उत्साह में हैं. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और लिखा,’भारत ने जबर्दस्त व्यक्तित्व और लड़ने की भावना दिखाई. शानदार खेल टीम इंडिया. अब अगले मैच पर ध्यान है.’ बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में 24 फरवरी से शुरू होगा. ये मुकाबला डे-नाइट है और इस वजह से मुकाबला कोई भी टीम जीत सकती है.





Source link