Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मारपीट के दौरान बंदूक दिखाने का फोटो वायरल हुआ।
- मारपीट में बंदूक निकालने की फाेटाे वायरल हुई है
बंगाली काॅलाेनी में तीन युवकाें ने एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस दाैरान मारपीट में बंदूक निकालने की फाेटाे वायरल हुई है। हालांकि पुलिस की एफआईआर में बंदूक निकालने की बात शामिल नहीं है।
काेतवाली टीआई संताेष सिंह चाैहान ने बताया कि बंगाली कालाेनी में फरियादी संजय मंडल के साथ आराेपी कपिल, बबलू और विश्वजीत ने मारपीट की है। आराेपियाें के खिलाफ मामला दर्ज है। टीआई के अनुसार बंदूक तानने जैसी बात एफआईआर में नहीं आई है। हालांकि चर्चा जरूर चल रही है।
आराेपियाें के गिरफ्तार हाेने के बाद मामला साफ हाेगा। यदि बंदूक तानने की बात सामने आई ताे धाराएं बढ़ाई जाएंगी। अभी मारपीट का केस दर्ज किया है।