- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Coronavirus Cases Today Updates | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Including 221 People Found Infected As Corona Cases Increased To 5344 In Madhya Pradesh Bhopal City
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव आए हैं। संक्रमित होने के बाद वे चिरायु अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे। यहां सीएम को अस्पताल तक छोड़ने के लिए काफिला पहुंचा।
- भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन लग चुका, इससे पहले यहां पर बुधवार को सबसे ज्यादा 196 मरीज मिले थे
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव आए, जिन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया
राजधानी में कोरोना का संक्रमण कम्युनिटी स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को यहां एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले। आज यहां पर 221 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ राजधानी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5344 हो गया। राजधानी में शुक्रवार को शाम 8 बजे से 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लग गया है। लॉकडाउन के पहले दिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले।
शनिवार को राज्य कोविड-19 सेंटर चिरायु अस्पताल के निदेशक अजय गोयनका के परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम के संपर्क में आए लोग एहतियात बरतते हुए क्वारैंटाइन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के परिजन के भी आज सैंपल लिए जा सकते हैं।
इससे पहले बुधवार को 196 संक्रमित मिले थे। गुरुवार को 190 और शुक्रवार को मामूली राहत थी, जब 144 संक्रमित मिले थे, राजधानी में संक्रमितों की संख्या भी पांच हजार के पार पहुंच गई है। प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल सबसे ज्यादा संक्रमितों में शामिल है। इधर, चिरायु अस्पताल से 60 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। वहीं, संक्रमण से राजधानी में मरने वालों की संख्या 150 हो गई है।

तस्वीर होशंगाबाद रोड की है। पुलिस-प्रशासन ने यहां पर बीच रास्ते में मिट्टी डाल दी। तर्क यह दिया गया है कि इससे बाहरी जिलों से आवाजाही रोकी जा सकेगी। लेकिन शाम तक मंडीदीप से आने वालों की भीड़ बढ़ी तो आनन-फानन पुलिस ने जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटवाई।
अब बेकाबू हुआ कोरोना
राजधानी में कोरोना बेकाबू हो गया है। भोपाल केयर हॉस्पिटल से 4 कर्मचारी, एम्स का एक डॉक्टर, एसबीआई हेड ऑफिस से 2 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों और मंत्रियों की कालोनी चार इमली के ऋषि नगर से 6 लोग संक्रमित हुए हैं। जहांगीराबाद से 7, पॉश अरेरा कालोनी से 5 और घोड़ा नक्कास से 6 लोग हुए संक्रमित हुए हैं।
राजधानी में टोटल लॉकडाउन, सड़कों पर सन्नाटा
राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को रात आठ बजे से चार अगस्त की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं। आज लॉकडाउन का पहला दिन है। भोपाल की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना ई-पास के कोई भी आ-जा नहीं सकता है। हर जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना की संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन और पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। गली-मोहल्लों , कॉलोनियों और बसहटों में प्रभावी रूप से लॉकडाउन को लागू किया गया है।
0