Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंसर्ट फोटो में मृतक कल्लन , थाने का स्टाफ मौके पर पंहुचा
- आरोपी हिरासत में
तुकोगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मामूली विवाद में युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पानी भरने के विवाद में हत्या करना कबूला है।
कोतवाली थाना सीएसपी हरीश मोटवानी के मुताबिक घटना गोमा की फेल में रहने वाला कल्लन पिता भेरू पठान गन्ने के जूस का ठेला लगाने का काम करता है , उसका विवाद घर के पास रहने वाले जीतू उर्फ जितेंद्र की आपस में कहासुनी हो गए। कल्लन ने उसे डंडा मारा तो जीतू ने चाकू से हमला कर दिया। जख्म गहरा होने के कारण कल्लन की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही टीआइ कमलेश शर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे और जीतू को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के वक्त मृतक की पत्नी उसके साथ थी और आसपास रहवासियों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।