रेलवे अधिकारी को टक्कर मारने का मामला: तीन दिन बाद आरोपी ड्राइवर को पकड़ा, घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत

रेलवे अधिकारी को टक्कर मारने का मामला: तीन दिन बाद आरोपी ड्राइवर को पकड़ा, घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Three Days Later, The Accused Driver Was Caught, Another Person Injured In The Incident Also Died.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नहीं रहे बेटियों के प्यारे पापा

  • संजय की पत्नी आशी की तरफ से भी लिखाई गई है FIR
  • आशी ने पुलिस पर मामले को रफादफा करने का लगाया आरोप

14 फरवरी की रात को SUV द्वारा रेलवे अधिकारी संजय मिश्रा को टक्कर मारने के मामले में घायल बाइक सवार की भी बुधवार सुबह 4 बजे हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम इफतकार खान (45) निवासी एशबाग है। मृतक ठेकेदारी का काम करता है।

गाड़ी का ड्राइवर पकड़ा
पुलिस ने बुधवार को SUV चालक राजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। SUV इंदौर में हल्कू सिंह राजपूत के नाम से रजिस्ट्रर थी। हल्कू सिंह ने गाड़ी 2 दिसंबर 2020 को साढ़े पांच लाख में सुजीत पंथी को बेच दी थी। सुजीत अपने ड्राइवर राजेश साहू से गाड़ी को चलवा रहा था।

घटना के समय राजेश भानपुरा से छोला की तरफ से आ रहे थे। उसके साथ उसका दोस्त राहुल और गाड़ी मालिक का भाई राहुल बैठे हुए थे। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के चलते पहले गाड़ी ने बाइक सवाल इफ्तकार खान को टक्कर मारी। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हमीदिया में भर्ती कराया। बाइक के बाद गाड़ी ने संजय साहू को चपेट में लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं अंत में एक मारुति कार को टक्कर मारी, जिसमें वह घायल हो गया।
कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
बुधवार सुबह संजय सिंह की कॉलोनी के लोगों ने छोला थाने में कार्रवाई नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने आरोपियों को 12 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। साथ ही आशी की तरफ से पुलिस ने संजय मिश्रा की मौत को लेकर नई FIR की गई।

वहीं, आशी ने आरोप लगाया कि तीन दिन में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दुर्घटना की कार से दोषियों के फिंगर प्रिंट भी नहीं लिए गए। पुलिस पूरी तरह से खानापूर्ति कर रही है। हमारी कॉलोनी के लोगों ने जब थाने में विरोध प्रदर्शन किया तो कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

तीन दिन में पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी भी नहीं खंगाले। हमने पुलिस को फुटेज निकाल कर दिया। कार में पांच लोगों बैठे थे। पुलिस ने एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक पार्शधाम, निशातपुरा निवासी संजय मिश्रा (40) रेलवे में डिप्टी सीटीआई के पद पर इटारसी में पदस्थ थे। रविवार रात वे बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद साले को भोपाल स्टेशन छोड़ने गए थे। लौटते वक्त रात 11.30 बजे छोला मंदिर इलाके में एसयूवी (एमपी 09-सीएल-0855) के चालक ने उनकी स्कूटर को सामने से टक्कर मार दी। संजय स्कूटर के साथ एसयूवी में फंसकर करीब 20 फीट तक घसीटते हुए चले गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।



Source link