सर्वर डाउन: बमुश्किल 5 से 10 किसानों के ही हो रहे पंजीयन, 20 तक ही मौका

सर्वर डाउन: बमुश्किल 5 से 10 किसानों के ही हो रहे पंजीयन, 20 तक ही मौका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • केंद्रों में लग रही किसानों की भीड़, नहीं हो पा रहे लक्ष्य के अनुसार पंजीयन

सर्वर डाउन होने से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पंजीयन कराने में किसानों को परेशानी आ रही है। भोपाल स्तर से चल रहे पोर्टल का सर्वर डाउन होने से किसानों के पास पंजीयन के लिए ओटीपी ही नहीं आ रहा है। इससे उनके पंजीयन में देरी हो रही है। अब तक 32 हजार किसानों के पंजीयन हुए हैं जबकि हर साल 75 हजार पंजीयन होते है, ऐसे में शेष बचे 3 दिनों में यह पंजीयन होना मुश्किल दिख रहा है।

दिन भर में बमुश्किल 5-10 पंजीयन ही हो पा रहे हैं। सहायक आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने बताया सुबह और शाम काे सर्वर ठीक काम करता है। पंजीयन के लिए 20 फरवरी तक का ही समय है। किसानाें काे 140 पंजीयन केंद्राें पर पंजीयन कराने की सुविधा है।

इधर, बनखेड़ी में पंजीयन कराने के लिए किसान परेशान हैं। पांजरा के सुनील गोहिया, भाईजी सहित किसानों ने बताया पंजीयन के लिए केंद्रों पर परेशान हो रहे, लेकिन पंजीयन नहीं हो रहा है। पंजीयनकर्ता श्याम यादव, महेन्द्र ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा आदि ने बुधवार को 5 केंद्रों पर अधिकतम 50 किसानों के पंजीयन ही हो सके।



Source link