IND vs ENG: विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में अंपायर नितिन मेनन से बहस की थी (Virat Kohli/Instagram)
IND vs ENG: भारतीय कप्तान विराट कोहली की चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन एक फैसले को लेकर अंपायर नितिन अंपायर से बहस हो गई थी. इसी वजह से कई दिग्गज उनके इस व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 18, 2021, 10:44 AM IST
लॉयड ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल के एक कॉलम में लिखा कि मैदान पर इतना कुछ हो जाने के बाद भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कोहली पर कोई शब्द नहीं कहा गया ? मुझे इस पर हैरानी है. एक नेशनल टीम के कप्तान को पिच पर मैच ऑफिशियल को आलोचना करने और डराने की अनुमति है. ऐसा होने के बाद बी उन्हें अगले मैच में खेलने दिया जा रहा है. किसी दूसरे खेल में अगर ऐसा होता तो उन्हें बाहर भेज दिया जाता. उन्हें अहमदाबाद टेस्ट में नहीं खेलने की इजाजत होनी चाहिए.
लॉयड ने मैच रैफरी श्रीनाथ की भी आलोचना कीइंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने लिखा कि फैंस को मैदान पर किसी खिलाड़ी के बुरे बर्ताव को दिखाने के लिए येलो और रेड कार्ड की शुरुआत हुई थी. कोहली ने मैदान पर जिस तरह से व्यवहार किया था. उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाना चाहिए था. जिसका मतलब है कि वह अगले तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाते. इस मामले में मैच रैफरी श्रीनाथ ने भी साढ़े तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया.
माइकल वॉन ने भी कोहली पर सवाल उठाया था
लॉयड से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा था कि कोहली बड़े खिलाड़ी हैं. वे अंपायर को मैदान पर इस तरह से डरा नहीं सकते. हो सकता है कि अंपायर का फैसला ठीक न हो, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं.
IPL नीलामी 2021: जानें, हर टीम के पर्स में है कितना पैसा और कितने खिलाड़ियों के लिए है जगह
क्या था पूरा विवाद?
यह पूरा विवाद चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन हुआ था. दरअसल, स्पिनर अक्षर पटेल दिन का आखिरी ओवर फेंक रहे थे. उनके ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के खिलाफ विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच की अपील की. लेकिन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद पंत ने कप्तान कोहली को डीआरएस लेने के लिए कहा. कोहली ने डीआरएस लिया. रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई थी. इसका मतलब रूट के खिलाफ जो कैच की अपील की गई थी, उससे वे बच गए थे. लेकिन बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि अक्षर की यह गेंद सीधे रूट के पैड पर टकराई थी. ऐसे में एलबीडब्ल्यू को लेकर वो फंस रहे थे. लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से भारत को रूट का विकेट नहीं मिला. यह देखकर कोहली भड़क गए और अंपायर मेनन से बात करने लगे. वे अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आए. दोनों के बीच इसे लेकर काफी देर तक बहस होती रही. लेकिन अंपायर का फैसला नहीं बदला. ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच रवि शास्त्री ने भी इशारा कर इस फैसले पर नाखुशी जताई थी.