UP में विस्फोटकों के साथ 2 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद Ujjain में फहराए PFI के झंडे– News18 Hindi

UP में विस्फोटकों के साथ 2 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद Ujjain में फहराए PFI के झंडे– News18 Hindi


उज्जैन.पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 वें स्थापना दिवस पर उज्जैन में जगह जगह पर पीएफआई के झंडे फहराए गए.रात में  नागोरी मोहल्ले में  एक सभा हुई.फोटो सामने आने के बाद पुलिस महकमा और ख़ुफ़िया विभाग में हड़कंप मच गया. एक दिन पहले ही यूपी में पीएफआई से जुड़े दो लोग पकड़े गए हैं जिनके पास से विस्फोटक मिला था.

कार्यक्रम में उज्जैन इंदौर देवास सहित अन्य जगहों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया  के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उज्जैन  पहुंचे थे. कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन में किसानों की  मौत पर दो मिनिट का मौन रखवाया.कल ही यूपी में पीएफआई के दो सदस्यों के पास से विस्फोटक मिला था. इस पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमें फंसाया जा रहा है.हमने किसानो की मौत पर मौन इसलिए रखा क्यूंकि शुरू से ही हम किसान आंदोलन के साथ थे. 26 जनवरी को किसान ट्रेक्टर रैली का भी समर्थन किया जंहा जमकर हिंसा हुई थी.

मृतक किसानों के लिए मौन  

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया  के स्थापना दिवस पर नागोरी मोहल्ले में जन सभा की गयी.इसमें भोपाल से आये प्रदेश अध्यक्ष कफील रजा ने मंच से किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के लिए दो मिनिट का मौन रखा. इस पर से रजा ने कहा हमने  26 जनवरी को किसान ट्रेक्टर रैली का भी समर्थन किया. लेकिन रजा ये भूल गए की 26 जनवरी को जमकर हिंसा तोड़फोड़ और अराजकता फैली थी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया  ने एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें बीजेपी और संघ विरोधी बातें कही गयी हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=TGn3xbDpO-M

कार्यकर्ताओं का समर्थन
उत्तर प्रदेश में  पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के दो कार्यकर्ताओं के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. इस पर जब पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने दोनों आरोपियों को बेकसूर बताते हुए कहा पुलिस ने झूठी कहानी बनायी है. ये लोग बंगाल के दौरे पर थे और पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया.हम इसका जवाब कोर्ट में देंगे.





Source link