बिजली कंपनी की टीम ने रात में दी दबिश: 67 कनेक्शन काटे, 25 का पेमेंट मिला, 5 ने पड़ोसियों से लिया कनेक्शन, टीम ने उनकी भी काटी लाइट

बिजली कंपनी की टीम ने रात में दी दबिश: 67 कनेक्शन काटे, 25 का पेमेंट मिला, 5 ने पड़ोसियों से लिया कनेक्शन, टीम ने उनकी भी काटी लाइट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 67 Connections Cut, 5 Took Connections From Neighbors, Team Also Cut Their Light, 25 Get Payment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रात में गश्त कर जांच करती बिजली कंपनी की टीमें

  • रात में वेरिफाई के लिए की जांच

बिजली कंपनी की टीम ने बीती रात शहर में अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की। इसमें बिजली चोरी और बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के डिशकनेक्शनों की जांच की गई। टीमों ने रात भर में करीब 45 कनेक्शनों की जांच की। इनमें 25 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल की राशि जमा की तो वहीं 5 उपभोक्ता ऐसे भी मिले, जिन्होंने बिजली कटने के बाद पड़ोसियों से कनेक्शन लेकर बिजली जला रहे थे।

टीम ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने पर पड़ोसियों की भी लाइट काट दी। सहायक अभियंता शैलेष सुमन, रोहित सोलंकी और सिविल लाइन जोन इंचार्ज सीमा कौल के नेतृत्व में रात में टीमों ने गश्त की।

कार्यपालन अभियंता एसके सिन्हा ने बताया कि टीम ने कुल 67 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और 25 बिजली चोरी के मामले दर्ज किए। नवकार कॉलोनी में चोरी की बिजली से घर बन रहे थे। ट्रांसफॉर्मर से सीधे नीले रंग का तार डालकर निर्माण कार्य चल रहा था।

सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि फ्लैट बनाने का कार्य ठेकेदार सौरभ तिवारी द्वारा किया जा रहा है। जिन पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा अधिकारी प्रदीप तिवारी, लाइनमैन मनोज पटेल, शिवप्रताप शर्मा, गजाधर पटेल और भरत नामदेव मौजूद रहे।



Source link