IPL 2021 Auction: टूट गया था वर्ल्ड कप खेलने का सपना, अब 14 करोड़ में बिका ये गेंदबाज!

IPL 2021 Auction: टूट गया था वर्ल्ड कप खेलने का सपना, अब 14 करोड़ में बिका ये गेंदबाज!


IPL 2021: जाय रिचर्डसन 14 करोड़ रुपये में बिके (जाय रिचर्डसन इंस्टाग्राम)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) ने बिग बैश लीग 2020-21 में शानदार प्रदर्शन किया जिसका इनाम उन्हें आईपीएल ऑक्शन (IPL 2021 Auction) में मिला है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 18, 2021, 6:10 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) पर आईपीएल नीलामी के दौरान ऊंची बोली लगी. इस गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम पर खरीदा. रिचर्डसन की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये थी. नीलामी के दौरान उन्हें खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों ने दिलचस्पी दिखाई. लेकिन आखिर में बाजी पंजाब किंग्स ने मारी. रिचर्डसन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाजों में से एक हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था. हालांकि, आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. कोलकाता का ये तेज गेंदबाज 14 मैचों में 12 विकेट ही ले पाया था.

इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश के इस सीजन में पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से खेलते हुए 16 से ज्यादा की औसत से 29 विकेट हासिल किए थे. वे अब तक बिग बैश लीग के 53 मैच में 69 विकेट ले चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 17 का है. बीबीएल के पिछले सीजन में भी इस गेंदबाज ने 139 के स्ट्राइक रेट से 96 रन भी बनाए थे.

रिचर्डसन ने टी-20 में तीन बार चार विकेट लिए
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट खेले हैं और इसमें 20 से ज्यादा की औसत से 6 विकेट लिए हैं. जबकि 13 वनडे में इस गेंदबाज ने 24 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए रिचर्डसन ने 9 टी-20 में 9 विकेट लिए हैं. वे अब तक कुल 62 टी-20 में 22.85 की औसत से 78 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन मौकों पर चार विकेट भी लिए हैं.IPL 2021 Auction: स्टीव स्मिथ को नहीं खरीद पाई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी

IPL 2021 Auction: पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे मैक्सवेल, अब RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

चोट के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे
इस तेज गेंदबाज ने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. शुरुआती कुछ मुकाबलों में ही अपनी रफ्तार से रिचर्डसन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था. उन्हें भविष्य का सितारा माना जा रहा था. 2019 के वर्ल्ड कप में इस गेंदबाज की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में पक्की मानी जा रही थी. लेकिन उनकी धमाकेदार शुरुआत पर तब ब्रेक लग गया था. जब पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में हुए एक वनडे में कंधे में चोट गई थी. इस चोट की वजह से वे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए और साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिल पाया. चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर दमदार वापसी की और आज नीलामी में उन्हें मोटी रकम में खरीदा गया.








Source link