Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बीमार पति का उपचार कराने गई महिला के साथ दुष्कर्म में फंसा ढोंगी कपाली बाबा उर्फ निर्मल निवासी पालदा जेल में ही रहेगा। जिला कोर्ट ने उसका जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
32 वर्षीय महिला ने 5 जनवरी 2020 को शिकायत की थी कि पति को साल भर पहले लकवा मार गया था। बाबा द्वारा इलाज की जानकारी मिलने पर वह कुछ माह पहले बाबा कपाली उर्फ निर्मल सोनगरे के पास पालदा स्थित उसके घर गई थी। आरोपी ने पहले हवन कर पति का इलाज किया, जिससे कुछ फायदा हुआ, तो महिला विश्वास करने लगी। बाबा ने परेशानियों को दूर करने की बात कहकर अकेले में पूजा कराने की बात कही। वह उसे महू ले गया, जहां महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने विरोध किया, तो बाबा ने बच्चों की बलि चढ़ाने और पति का इलाज नहीं करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। मामले में आरोपी बाबा जेल में है। विशेष न्यायाधीश मनीषा बसेर ने कपाली बाबा का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।