Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
समीक्षा बैठक के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने नाले पर ही नाश्ता किया।
जिस पंचकुइया घाट स्थित नाले में कभी गंदगी बहा करती थी। शुक्रवार को वहां बहुत कुछ बदला-बदला सा नजर आया। सूखे घाट पर समतल मिट्टी के बीच बड़ी संख्या में कुर्सी बिछाई गई थीं। सामने एक टेबल के समक्ष भी दो कुर्सियां रखी गई थीं। जिसमें से एक कुर्सी पर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल बैठी हुई थीं। जो अधिकारियों को निगम की अगली प्लानिंग के बारे में जानकारी दे रहीं थी। नाले में यह आयोजन निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर रखा गया था। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ ना सिर्फ समीक्षा बैठक की बल्कि चाय नाश्ता भी किया। संभवत: देशभर में पहली बार ऐसा हुआ होगा, जब किसी अधिकारी से नाले में बैठक की हो।

स्वच्छता को लेकर नाले पर ही बैठकर निगम आयुक्त ने कार्यों की समीक्षा की।
स्वच्छता में पांचवीं बार नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा निगम लगातार शहर के बीच से बह रहने नालों को सुखाने के काम में लगे हुए हैं। लगातार शहरभर में नाला टेपिंग का काम किया जा रहा है। निगम अधिकारी इन्हीं सूखे नालों में नाला क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन तक खेल चुके हैं। अब स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नाले में ही बैठक आयोजित की गई। इस आयोजन के जरिए निगम ने यह बताया कि नाले में बहने वाली गंदगी तो दूर हुई ही है, अब नाले इस प्रकार से हो चुके हैं कि वहां पर कोई भी आयोजन किया जा सकता है।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भी नाले पर ही नाश्ता किया।
पाल ने बैठक में जोनवार सीएनडी वेस्ट और मिट्टी मलवा हटाने के संबंध में समीक्षा की। मेन रोड पर कहीं भी सीएनडी वेस्ट नहीं रहे, उसका विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। जोन 13 में नियंत्रण करता अधिकारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में स्टूडेंट रात में दुकानों के बाहर कचरा फैला देते हैं। इस पर आयुक्त ने मौके से ही दुकानदार पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संजय सेतु से एमजी रोड तक रोड की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सीएनटी वेस्ट या मिट्टी उठाने के बाद प्रेशर मशीन से उस जगह की तत्काल धुलाई की जाए। लीटर बीन की प्रतिदिन धुलाई हो। करीब दो से ढाई घंटे चली बैठक के बाद नाले में भी सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पोहा जलेबी और आलू बड़ा का नाश्ता किया।