- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Pickup Bringing 24 Laborers From Katni, Uncontrolled, Overturned Near Parasoria, 6 Injured, Two Poles Collided With Power Failure Of Entire Village
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद टेड़ा हुआ विद्युत पोल
- सुबह 5 बजे की घटना, बिना नंबर की है पिकअप गाड़ी
- जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
- हादसे के बाद ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
कटनी से करीब 24 मजदूरों को लेकर ला रही एक पिकअप सुबह करीब 5 बजे परसोरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतर गया और रोड किनारे रखे टपरें, दुकानों और यात्री प्रतीक्षालय से रगड़ता हुआ सीधा जाकर एक विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। इस हादसे के बाद दो विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने से पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। हादसे के बाद सानौधा पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मजदूरी के लिए जा रहे थे बीना
पिकअप सवार उमरिया जिले के चंदवार गांव में रहने वाले उत्कर्ष (18) पिता संभू कोल ने बताया कि गुरुवार को विदिशा जिले के मदऊखेड़ी गांव में रहने वाला जसवंत (32) पिता प्राणसिंह ठाकुर चना और मसूर की कटाई के लिए लेबर लेने उमरिया आया था। आसपास के गांव के करीब 24 लोग मजदूरी करने के लिए बस से पहले कटनी आए फिर कटनी से जसवंत दांगी ने किराए से एक नई 407 पिकअप की। जिस पर नंबर भी नहीं था। इस पिकअप से सभी लोग फसल की कटाई के लिए बीना जा रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टेड़ा हो गया
उत्कर्ष ने बताया कि जैसे ही सुबह 5 बजे परसोरिया के पास पहुंचे तो पिकअप चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वाहन से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी दुकानों, यात्री प्रतीक्षालय से रगड़ती हुई एक पोल से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल भी टेड़ा हो गया। इस हादसे में कनई कोल, मनीष पाठक, रेखा बाई, विट्टी बाई, संतोष कुशवाहा और प्रभाकर प्यासी को चोटें आई है।
सानौधा TI रवि भूषण पाठक ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337, 427 और मोटरयान एक्ट की धारा 77 व 177 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दो पोल, एक यात्री प्रतीक्षालय और 6 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद से पूरे गांव की बिजली गुल है।