पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध: MP में 20 फरवरी को आधे दिन के बंद का आव्हान, CM हाउस साइकिल भेजेगी कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध: MP में 20 फरवरी को आधे दिन के बंद का आव्हान, CM हाउस साइकिल भेजेगी कांग्रेस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Half Day Off In MP On February 20, Congress Will Send Cycle To CM House

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस शनिवार 20 फरवरी को आधे दिन का प्रदेश बंद कर रही है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को मीडिया को दी।

  • पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर साइकिल से जाएं मंत्रालय

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में आधे दिन का बंद का आव्हान किया है। इस दौरान कांग्रेस सीएम हाउस में एक साइकिल भेजेगी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2008 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विरोध स्वरूप अपने निवास से मंत्रालय साइकिल पर सवार होकर गए थे। अब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस मुख्यमंत्री को साइकिल भेजेगी, ताकि वे उस सवार हो कर एक बार फिर मंत्रालय जाकर प्रदेश की जनता को संदेश दें।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 फरवरी को प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि बढ़ती महंगाई के विरोध में एकजुट होकर बंद का समर्थन कर बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं।
पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी एवं निजी दफ्तरों, शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों से भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद का समर्थन करने की अपील की है। वहीं कालोनियों, मोहल्लों एवं अन्य रहवासी क्षेत्रों में जाकर भी शनिवार 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपनी कार एवं दोपहिया वाहन नहीं निकालने का अनुरोध किया गया है। इस प्रदेशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक वाहन (ट्रक, बस, टैक्सी, आटोरिक्शा) मालिकों से भी अपने वाहन नहीं चलाने का अनुरोध किया है।
मारपीट मामले में कमलनाथ ले लिया संज्ञान
बंद को लेकर गुुरुवार को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुलाई गई बैठक में मारपीट मामले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने संज्ञान लिया है। पूर्व मंत्री पटवारी ने बताया कि यह मामला कमलनाथ तक पहुंच गया है। वे इससे पहले भी मंदसौर में बैठक के दौरान हुई इस तरह के मामले में एक्शन ले चुके हैं। बात दें कि भोपाल जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा पर पूर्व महापौर विभा पटेल के समर्थक द्वारा व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी। इस पर मिश्रा के बेटे अनिल ने टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी।



Source link