- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal MP Breathing Trouble And BP Trouble, Admitted To Delhi AIIMS On The Advice Of Doctors
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। (फाइल फोटो)।
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार सांसद प्रज्ञा ठाकुर को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। वह अपनी जांच कराने दिल्ली गई थीं। जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रज्ञा ठाकुर के ऑफिस ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के आधार पर प्रज्ञा ठाकुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। साथ ही, ब्लड प्रेशर भी असामान्य है। यहां उन्हें निजी वार्ड में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। यहां उनकी निगरानी डॉ. रणदीप गुलेरिया कर रहे हैं।