ऑस्ट्रेलियन ओपन वुमन्स फाइनल: वर्ल्ड नंबर-3 ओसाका ने दूसरी बार खिताब जीता, पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं बार्डी को हराया

ऑस्ट्रेलियन ओपन वुमन्स फाइनल: वर्ल्ड नंबर-3 ओसाका ने दूसरी बार खिताब जीता, पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं बार्डी को हराया


  • Hindi News
  • Sports
  • Naomi Osaka Update | Japan Tennis Player Naomi Osaka Wins Australian Open Women’s Finals For Second Time

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मेलबर्न3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाओमी ओसाका ने वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में अमेरिका की जेनिफर ब्रेडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला एक घंटा और 17 मिनट तक चला।

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया। उन्होंने वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में अमेरिका की जेनिफर ब्रेडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटा और 17 मिनट तक चला।

मैच में एक भी बार नहीं लगा कि ब्रेडी ने ओसाका को परेशान भी किया हो। वर्ल्ड नंबर-3 ओसाका ने यह मैच आसानी से जीत लिया। वहीं, वर्ल्ड नंबर-24 ब्रेडी का किसी भी ग्रैंड स्लैम का यह पहला फाइनल था।

ओसाका का ओवरऑल चौथा ग्रैंड स्लैम
ओसाका ने अब तक किसी भी ग्रैंड स्लैम में 4 बार फाइनल खेला और हर बार जीत हासिल की। उन्होंने अब तक 2 यूएस ओपन (2020, 2018) और 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2021, 2019) खिताब जीता है। पिछले साल ही यूएस ओपन खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 1–6, 6–3, 6–3 से शिकस्त दी थी।



Source link