Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों सहित सभी 6 को पकड़ लिया है।
सुपर काॅरिडाेर पर दाे दिन पहले मिले 26 साल के युवक की हत्या के मामले का शनिवार काे पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के दाेस्त ने ही अपने 3 साथियाें के साथ मिलकर की थी। उन्हाेंने 10 लाख के 20 टन सरिए के लिए वारदात काे अंजाम दिया। दाेस्ती में दगाबाजी कर वे ट्रक में सवार हुए और गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद ट्रक में रखे कंबल में उसे लपेटकर सुपर कॉरिडोर के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने लूट का सरिया खरीदने वाले दो आरोपियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रुपए की लालच ने दोस्त की ही हत्या करवा दी।
18 फरवरी को लवकुश चौराहा के पास सुपर काॅरिडोर और सर्विस रोड के बीच बनी पुलिया के नाले में कंबल में बंधी हुई एक अज्ञात लाश मिली थी। प्राथमिक जांच में पता चला था कि आरोपियों ने पहले गमछे से युवक का गला घोंटा है। हत्या के बाद कंबल में लपेटकर यहां फेंका है। शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग ठीमें गठित की। बाणगंगा पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक 26 साल का गोलू पिता मनोहर चौहान निवासी इण्डोरामा पीथमपुर धार है। वह ड्राइवर है और मोएरा सरिया कंपनी पीथमपुर से लोहे के सरिया परिवहन का काम करता था।
गोलू 17 फरवरी को रात 8.30 बजे मोएरा सरिया कंपनी से ट्रक में 20 टन लोहे का सरिया लेकर निकला था। रास्ते में उसे उसका साथी भोनल उर्फ कुणाल मालवीय मिला, जो अपने अन्य साथियों कमलेश चौहान, प्रकाश गेहलोत, अंतरसिंह गेहलोत, सुनील मण्डलोई के साथ था। वे सभी ट्रक में सवार हुए और सुपर कॉरिडोर तक उसके साथ आए। सूना इलाका देखकर उन्हांेने गोलू के साथ ट्रक डकैती कर मारपीट की और फिर गमछे से गला दबा दिया। गोली की मौत होने के बाद उन्होंने शव को ट्रक मेे रखे हुए कंबल में बांधकर सुपर काॅरिडोर रोड पर पुलिया के नाले में फेंक दिया। इसके बाद 20 टन लोहे के सरिया से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। ट्रक में 10 लाख रुपए से ज्यादा का माल भरा हुआ था। ट्रक को लूटने के बाद इन्होंने मोहसिन खान से संपर्क किया और उसके जरिए ही इन्होंने शाहरुख खान को आधी कीमत यानी 5 लाख रुपए में सरिए को बेच दिया। पुलिस को जांच में गोलू के दाेस्त के बारे में पता चला, जिसके बाद पूरा मामला खुल गया।
इन्हें किया गिरफ्तार
- भोनल मालवीय उर्फ कुणाल पिता बलदेव मालवीय (29) साल निवासी हरिजन मोहल्ला बगदुन धार।
- कमलेश चौहान उर्फ विक्की पिता अजय चौहान (28) साल निवासी ग्राम चन्दावड़ धरमपुरा धार।
- प्रकाश पिता विक्रम सिंह गेहलोत (19) साल निवासी ग्राम छोटी बिल्दरी गंधवानी धार।
- अतंर सिंह पिता देवसिंह गेहलोत (20) साल निवासी ग्राम छोटी बिल्दरी गंधवानी धार।
- लोहे का सरिया खरीदने वाले शाहरुख उर्फ अयान पिता मोहम्मद अली (25) साल निवासी 917 कृष्णबाग काॅलोनी इंदौर।
- मोहसीन पिता वहीद खान (28) साल निवासी 300/7 , छोटी खजरानी इंदौर।
- पुलिस ने इनके कब्जे से 10 लाख रुपए लूट के सरिए और ट्रक भी बरामद कर लिया है।