- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore MY Hospital; Madhya Pradesh Doctors Conducted 24 year old Woman Surgery After Consuming Acid
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डॉ. घनघोरिया के अनुसार पूरा ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी पद्धति से किया गया।
- एमवाय के डॉक्टरों ने आठ घंटे की जटिल सर्जरी से के बाद खोली आहार नली
MY अस्पताल के डॉक्टरों ने 8 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद दो साल से परेशान एक युवती की आहार नली ओपन की है। छिंदवाड़ा की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की आहार नली एसिड पीने की वजह से पूरी तरह बंद हो गई थी। परिजनों ने बहुत से डॉक्टरों को दिखाया, उन्होंने दूरबीन के जरिए नली को खोलने की कोशिश भी की। हालांकि नली सिर्फ इतनी ओपन हो पाई कि युवती पानी और दूध ही पी पा रही थी। आहार नली कम खुली होने के कारण एक लीटर तरल लेने में भी युवती को एक दिन पूरा लगता था। पिछले कुछ माह से तरल पदार्थ भी नहीं पी पा रही थी। ठीक से आहार नहीं मिलने के कारण युवती का वजन 60 किलो से घटकर 35 किलो हो गया था।

एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने टीम ने 8 घंटे जलिट ऑपरेशन किया।
जटिल ऑपरेशन करने वाले एमवाय के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया महिला के दो साल और 9 माह के दो बच्चे हैं। आहार नली को पेट की ओर से बंद करना एक जटिल प्रक्रिया है। आठ घंटे तक चली सर्जरी में आहार नली को बदलकर पेट की ओर से नई आहार नली बनाई गई। सर्जरी के 12 दिनों बाद जांच में पाया गया कि आहार नली अच्छी स्थिति में है और काम भी कर रही है। मुंह के जरिए तरल पदार्थ लेने में भी युवती को कोई समस्या या रुकावट नहीं है।
डॉ. घनघोरिया के अनुसार पूरा ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी पद्धति से किया गया। ये सुविधा देश के चुनिंदा अस्पतालों में ही उपलब्ध है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ.घनघोरिया, एनेस्थिसिया विभाग के प्रमुख डॉ.किशोर अरोरा, सह प्राध्यापक डॉ.अभय ब्राम्हणे, डॉ. रितु पुराणिक, एंडोस्कोपी ओटी स्टाफ के रविंद्र पाटीदार और विद्या सहित 20 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लोग शामिल थे।