दिल्ली-जयपुर के बीच जल्द चलेगी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस, जानें कौन करेगा इसका संचालन– News18 Hindi

दिल्ली-जयपुर के बीच जल्द चलेगी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस, जानें कौन करेगा इसका संचालन– News18 Hindi


नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ने के बाद देश में ग्रीन मोबिलिटी की ओर लोगों का रूख बढ़ रहा है. ऐसे में जल्द ही दिल्ली-जयपुर के बीच हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस शुरू होने वाली है. जिसका संचालन एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. आइए जानते है हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस कब तक शुरू होगी.

गो इलेक्ट्रिक अभियान के तरह शुरू होगी बस- दिल्ली-जयपुर के बीच शुरू होने वाली  प्रीमियर हाइड्रोजन फ़्यूल से चलने वाली बस सेवा गो इलेक्ट्रिक अभियान के तहत शुरू की जाएगी. वहीं केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा, सरकार जल्द ही दिल्ली-जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक बस के संचालन की भी योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली तैयार, EV कार खरीदने पर मिलेगी 1.5 लाख की सब्सिडी, जानें सबकुछ

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गो इलेक्ट्रिक अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि, जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी बैटरी से चलने वाली 40 हजार बसों को खरीदने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें: Jeep Wrangler जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स

NTPC करेगा हाइड्रोजन बस का संचालन- दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली पहली हाइड्रोजन बस का संचालन एनटीपीसी के द्वारा किया जाएगा. आपको बता दें इससे पहले मुंबई में भी हाइड्रोजन फ़्यूल से चलने वाली बसों का परीक्षण किया गया था. वहीं एनटीपीसी ने अभी साफ नहीं किया है कि, दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली हाइड्रोजन फ़्यूल बस कब से शुरू होगी.





Source link