बंद को लेकर तकरार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच 4 स्थानों पर हुई नोकझोंक, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला, बंद का मिला-जुला रहा असर

बंद को लेकर तकरार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच 4 स्थानों पर हुई नोकझोंक, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला, बंद का मिला-जुला रहा असर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Noises Between Congress Workers And Businessmen At 4 Places, Matter Quieted After Police Intervention, Mixed Shutdown Effect

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दुकानों को करवाया बंद

  • सुबह से रैली के रूप में निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कराए बाजार बंद

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर बंद का आह्वान किया था लेकिन सुबह से शहर के अधिकांश दुकानें खुली रहीं। जिन्हें बंद कराने के लिए कांग्रेस रैली के रूप में शहर भर में घूमे। इस दौरान चार स्थानों पर व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। निवेदन के बाद भी जब कुछ व्यापारी दुकान बंद नहीं कर रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी नोकझोंक हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और कुछ समय के लिए व्यापारियों ने दुकानें बंद की।

शहर के भीतर बाजार, तीनबत्ती, भगवानगंज और नया बाजार क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंद कराने के लिए व्यापारियों से बहस करनी पड़ी। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे बंद कराने कांग्रेस दफ्तर से निकलें। कटरा, भीतर बाजार, तीनबत्ती, बड़ा बाजार, मोतीनगर, राहतगढ़ बस स्टैंड, भगवानगंज, रेलवे स्टेशन, राधा टॉकीज तिराहा, नया बाजार और नमकमंडी होते हुए शहर के सिविल लाइन और गोपालगंज क्षेत्र में भी रैली के रूप में निकलकर दुकानें बंद कराई।

साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

इस दौरान शहर के विभिन्न थानों के पुलिस भी तैनात रही। चार जगहों पर विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस ने मामले को शांत कराया। शहर में बंद का मिला-जुला असर रहा। अधिकांश बाजारों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाते ही लोगों ने दुकानें फिर खोल ली। बंद के दौरान दूध, सब्जी, मेडिकल स्टोर को खोलने की अनुमति रही।
साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर बंद की अपील

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार मूल्य वृद्धि और आसमान छू रही महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में मकरोनिया में प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसियों ने खाली सिलेंडर के साथ साइकिल से निकलकर डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने दुकानदारों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का अनुरोध किया। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Source link