अंधविश्वास: होम्योपैथी डाॅक्टर और उनके तीन साल के बेटे को घर में ही भोपाओं ने पीट-पीट कर मार डाला, नर्स पत्नी और मां गंभीर घायल

अंधविश्वास: होम्योपैथी डाॅक्टर और उनके तीन साल के बेटे को घर में ही भोपाओं ने पीट-पीट कर मार डाला, नर्स पत्नी और मां गंभीर घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक डॉक्टर राजाराम खराड़ी।

  • आरोपियों में मृतक की बुआ, फुफेरा भाई और बहन भी शामिल
  • नर्स पत्नी के मुंह में सिक्के और बच्चे के मुंह में सरिया डाल दिया
  • परिवार पर शक: इन्हें लगता था; बेटे को बहू ने तंत्र क्रिया कर घर से दूर किया

रतलाम से 25 किलोमीटर दूर ग्राम ठिकरिया में अंधविश्वास के कारण रिश्तेदार भोपाओं (तंत्र क्रिया करने वाले) ने डॉक्टर युवक और उसके तीन वर्षीय बेटे की उनके घर में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। रिश्तेदार भोपाओं ने डॉक्टर, उनके बेटे और पत्नी को शुक्रवार रातभर पीटा।

नर्स पत्नी के मुंह में सिक्के और 3 वर्षीय बेटे के मुंह में सरिया डाल दिया। घटना में बचाने आई डॉक्टर की मां घायल है। डॉक्टर की बुआ खुद भोपा है और उसने ही तंत्र करने वाले बेटे-बेटी के अलावा तीन और लोगों को बुलाया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ शनिवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह डॉक्टर खराड़ी को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे मामले का खुलासा हुआ। शिवगढ़ थाने से पुलिस घर पहुंची तो डॉक्टर की बहनों ने दरवाजा नहीं खोलने दिया। महिला पुलिस बुलवाकर दरवाजा खुलवाया। कमरे में नर्स पत्नी, मां तथा तीन वर्षीय बेटा गंभीर घायल मिले। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बालक को भी मृत घोषित कर दिया।

अंधविश्वास की भेंट चढ़े तीन साल के आदर्श का कुछ दिन पहले जन्मदिन मनाया था।

अंधविश्वास की भेंट चढ़े तीन साल के आदर्श का कुछ दिन पहले जन्मदिन मनाया था।

इन्फर्मेशन टू इनसाइट; पढ़े-लिखे परिवार में ऐसी वारदात, कई सदस्य मेडिकल पेशे से जुड़े हैं
आठ बहन और दो भाइयों में राजाराम आठवें नंबर का था। राजाराम के पिता कन्हैयालाल 1995 में ग्राम सरपंच रह चुके हैं। गांव में कन्हैयालाल के मकान के पड़ोस में ही पंचायत भवन है। राजाराम को पिछले साल ही होम्योपैथी डॉक्टर की डिग्री मिली थी। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की लिस्ट में उनका नाम है। सरकारी नौकरी के लिए ज्वाइन करना था। राजाराम की पत्नी सीमा जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है। रतलाम में लोकेंद्र टॉकीज के पास अपार्टमेंट में रहते हैं। रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में मकान बन रहा है।

डॉक्टर और उनकी नर्स पत्नी से परिवार इसीलिए गुस्सा था इन्हें लगता था कि नर्स पत्नी ने ही पति को परिवार से दूर किया और वह अलग रहना चाहते हैं। मृतक के जीजा विजय खदेड़ा इप्का में सीनियर केमिस्ट हैं बहन माला सीएमएचओ आफिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। एक और बहन आरती ने एमए किया है। छोटे भाई विक्रम ने बताया आठ बहन और दो भाइयों में राजाराम आठवें नंबर का था।

बहन सागर की शादी ताजपुरिया के आतिश मावी और भाणेज सीमा की शादी नानिया का टापरा के जगदीश निनामा से हो रही है। दोनों बारात 22 फरवरी को आनी थी। शादी के लिए परिवार के लोग ठिकरिया आए हैं। शुक्रवार रात को राजाराम और परिवार के लोग कांपने लगे। शनिवार सुबह जीजा विजय खदेड़ा को फोन लगाकर बताया। हवा के असर में परिवार के लोग राजाराम को बाहर नहीं लाने दे रहे थे। पीछे के दरवाजे से निकालकर अस्पताल लाए जहां मौत हो गई।

सीमा कटारा (घायल पत्नी)

सीमा कटारा (घायल पत्नी)

पति और बच्चे पर जुल्म होते देखकर सिसकती रही, मुझे धमकाया कि गर्म सरिया चिपका देंगे
मैंने पति, बच्चे और परिवार पर टोटका कर रखा है परिवार को ऐसा शक है। परसों घर में शादी है। शुक्रवार को दो भोपा आए थे। रातभर घर पर रहे। दिनभर घर के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। रात को कमरे में बंद कर दिया। बाद में बाहर जाकर सोई तो वापस उठाकर कमरे में ले आए।

पति और बेटे को दूसरे कमरे में ले गए। पूजा-पाठ कर मेरे मुंह में सिक्के डाले। सिक्के अभी भी गले में फंसे हैं। मैं बात नहीं कर पा रही हूं। आवाज सुनकर पिताजी आए। उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे थे। परिवार के आधे लोग अंदर आधे बाहर थे। भोपा और कितने थे मैंने देखा नहीं। एक नौजवान जैसे भोपा ने कहा मैं कालका हूं। लंबे पांव और लंबे हाथ करके लेटे रहना। जब तक मै नहीं बोलूं वैसे ही रहना। हाथ पैर हिलाए तो सरिया गरम करके चिपका दूंगा। ऐसे ही लेटी रही। सुबह भाई आया उसे बताया। मेरे पति भी किसी ओर कमरे में थे। रात भर दूसरे कमरे से मेरे बेटे के रोने की आवाज आती रही। वो लोग कब चले गए पता नहीं।
(जैसा डॉक्टर की नर्स पत्नी ने भास्कर को अस्पताल में बताया)



Source link