जागरूकता अभियान: निगम द्वारा पंच लगाने की तैयारी में सुबह जागरूकता अभियान..अब 6 तरह का कचरा अलग करना होगा

जागरूकता अभियान: निगम द्वारा पंच लगाने की तैयारी में सुबह जागरूकता अभियान..अब 6 तरह का कचरा अलग करना होगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Awareness Campaign In The Morning In Preparation Of Panch To Be Imposed By The Corporation … Now Not Only Wet dry But 6 Types Of Garbage Will Have To Be Separated

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंचशील नगर में सुबह जागरूकता अभियान , झूमते -नाचते नजर आए रहवासी

एरोड्रम रोड पर स्थित चर्चित बस्ती पंचशील नगर में रविवार को नगर निगम के द्वारा सुबह-सुबह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में डांस और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रहवासियों को बताया गया कि अब उन्हें केवल गीला-सूखा कचरा ही अलग नहीं करना है बल्कि 6 तरह का कचरा अलग करना है। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के क्रम में इंदौर शहर में 6 प्रकार से कचरा अलग-अलग किया जा रहा है जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट घरेलू सैनिटरी कचरा एवं घरेलू हानिकारक कचरा व 6 प्रकार के कचरे को अलग करने हेतु निगम द्वारा नागरिकों में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उसी क्रम में आज पंचशील नगर एरोड्रम रोड पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व पार्षद चंगी राम यादव, अपर आयुक्त श्रंगार श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, डिवाइन एनजीओ के हेड अमित चौहान अन्य की उपस्थिति में ६ प्रकार से कचरा अलगअलग करने के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में छह प्रकार से कचरा किस प्रकार से अलग अलग किया जाना है। इस संबंध में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता बैंड के माध्यम से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय नागरिकों रहवासियों के साथ मेघदूत के जितेंद्र मेश्राम व उनकी टीम के द्वारा जुंबा एरोबिक्स के माध्यम से स्वच्छता गान पर परफॉर्मेंस दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा कहा गया कि पूरे देश में इंदौर शहर ऐसा शहर है जिसमें कचरा छह प्रकार से अलग-अलग किया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा जब देश में स्वच्छता का आव्हान किया तो उसके परिणाम स्वरूप इंदौर पूरे देश में चार बार स्वच्छता में अव्वल रहा इस बार भी हम आप सब के सहयोग से स्वच्छता पंच लगाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अमित चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर फिटनेस ग्रुप के कमलेश गोहर, मनोज मने, न्यू डेस्टिनेशन डांस ग्रुप की वेदिका मालवीय, याशिका शर्मा, स्वच्छता में योगदान देने के लिए चंद्रकांता कुशवाह एमपी राकेट बाल ग्रुप के अनिल गायकवाड व अन्य कलाकारों का सम्मान भी किया गया।



Source link