तिपहिया वाहनों पर इसलिए फोकस कर रही है दिल्ली सरकार
बता दें कि दिल्ली सरकार स्विच दिल्ली अभियान के दूसरे सप्ताह में तिपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया है. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को खरीदने के लिए दिल्लीवासियों को जागरूक, सूचित और प्रोत्साहित करना है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली ईवी नीति की शुरुआत के बाद 5534 नए ईवी तिपहिया वाहन पंजीकृत किए गए हैं. हम लगातार ओईएम से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं कि बहुत से लोगों ने आईसीई से इलेक्ट्रिक वाहन में स्विच करने के लिए इच्छा जाहिर की है.
दिल्ली सरकार स्विच दिल्ली अभियान के दूसरे सप्ताह में तिपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया है.
इलेक्ट्रिक तिपहिया ऑटो की कीमत 26 प्रतिशत तक
कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक तिपहिया ऑटो पर दी जा रही सब्सिडी उनकी कीमत को 26 प्रतिशत तक कम करती है. इलेक्ट्रिक तिपहिया ऑटो खरीदकर लगभग 29 हजार रुपये सालाना बचाए जा सकते हैं. इसी तरह इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा पर दी जाने वाली सब्सिडी से उसकी कीमत 33 प्रतिशत तक कम हो जाती है.
बाजार में 177 तिपहिया मॉडल उपलब्ध
दिल्ली की ईवी नीति के तहत 177 तिपहिया मॉडल खरीदने के लिए उपलब्ध हैं और 68 निर्माता स्क्रैप प्रोत्साहन दे रहे हैं. दिल्लीवालों द्वारा अभियान को आगे बढ़ाने और दिल्ली सरकार के इस पहल की तारीफ हो रही है. तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले सुनील कुमार कहते हैं, ‘यह ई-रिक्शा मेरी आजीविका कमाता है. इसने मुझे वित्तीय बचत में बहुत मदद की है. मुझे 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है. मैं दिल्ली में तिपहिया मालिकों से ई-रिक्शा पर स्विच करने का आग्रह करूंगा.’
इलेक्ट्रिक और सीएजी वाहन पेट्रोल डीजल वाहनों की अपेक्षा सस्ते पड़ते है.
खरीदने वाले ने कही यह बात
रवि कुमार कहते हैं, ‘यह ई-रिक्शा मेरी आजीविका का एकमात्र स्रोत है और मुझे अपना घर चलाने में मदद कर रहा है. मुझे दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी के तहत 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है. पंजीकरण शुल्क और सड़क कर में छूट मिलने से मुझे आर्थिक मदद मिली.’
पर्यावरणविदों ने भी सराहा
दिल्ली की ईवी नीति और स्विच दिल्ली अभियान को न सिर्फ पर्यावरणविदों ने, बल्कि बड़ी हस्तियों और उद्यमियों ने भी सराहा है. जाने माने पर्यावरणविद एरिक सोलेहिम ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ तेजी से अग्रसर हो रही है. फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट कर कहा दिल्ली सरकार का स्वच्छ दिल्ली अभियान सराहनीय है और दूसरी सरकारों को भी यह मॉडल फॉलो करना चाहिए. इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता सोसाइटी के अध्यक्ष अश्वनी सहगल ने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स नीति उद्योगों को उत्साहित करने के साथ ही आम जनता के लिए भी फायदेमंद है.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली मेें कोरोना के मामले अब तेजी से कम हो रहे हैं
ये भी पढ़ें: Delhi News: केजरीवाल सरकार के एक कदम से आशियाना लेने का सपना होगा पूरा, जानें फैसले से जुड़ी हर जानकारी
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार पिछले कुछ वर्षों से ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है. ईवी नीति के बाद उसी सब्सिडी को ई कार्ट-लोडर और ई-ऑटो पर दिया जा रहा है. दिल्ली में पंजीकृत पुराने सीएनजी ऑटो रिक्शा को स्क्रैप करने और डी-रजिस्टर करने के लिए 7500 रुपये तक की छूट मिल रही है. सभी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क भी माफ किया गया है. दिल्ली में ई-ऑटो किसी भी स्थान तक यात्रा करने का साधन बन सकता है.