वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर आंद्रे मैकेर्थी ने हैट्रिक ली (Andre McCarthy/Instagram)
आंद्रे मैकेर्थी ने सिर्फ हैट्रिक ही नहीं ली, बल्कि 9.1 ओवरों में 16 रन देकर 6 विकेट ले डाले.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 22, 2021, 10:10 AM IST
आंद्रे मैकेर्थी ने इसी साल जनवरी में वेस्टइंडीज टीम के बांग्लादेश दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. उन्होंने अब तक दो वनडे खेले हैं. लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. लेकिन लिस्ट-ए क्रिकेट में जरूर उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया. मैकेर्थी ने बारबाडोस की पारी के 40वें ओवर में हैट्रिक ली. उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले एश्ले नर्स को 2 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच करवाया.
IND vs ENG: मोटेरा में इंग्लैंड की राह नहीं होगी आसान, इस वजह से पिंक बॉल बढ़ा सकती है परेशानी
इसके अगली ही गेंद पर उन्होंने अकीम जॉर्डन को बोल्ड कर दिया और उसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर भी जोशुआ बिशप की गिल्लियां बिखेर दीं. यह उनके करियर की पहली हैट्रिक है. इसके बाद उन्होंने मैदान में दौड़ लगाकर इस सफलता का जश्न मनाया.
Carnage at Coolidge! McCarthy takes his 1st ever List A hat trick!!#Super50Cup #WhoYouReppin pic.twitter.com/Nj88hJHd1s
— Windies Cricket (@windiescricket) February 22, 2021
दरअसल, इस मैच में टॉस जीतकर जमैका ने पहले बल्लेबाजी की थी. लेकिन टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. जमैका ने 45.3 ओवर में 218 रन बनाए. बारबाडोस की तरफ से जोशुआ बिशप ने 5 और एश्ले नर्स ने दो विकेट लिए. जीत के लिए मिले टारगेट का पीछा करने उतरी बारबाडोस टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. सलामी बल्लेबाजों जस्टिन ग्रीव्स और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े, लेकिन ग्रीव्स के आउट होतो ही बारबाडोस की पारी लड़खड़ा गई.
विजय हजारे ट्रॉफी: शिखर धवन जीरो पर आउट, पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के खिलाफ जड़ दिए नाबाद 105 रन
एक समय टीम के 163 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे. तभी पारी के 40वें ओवर में ऑफ स्पिनर मैकेर्थी आए और उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर बारबाडोस की पूरी पारी को ही 167 रन समेट दिया. 16 रन देकर 6 विकेट लेने वाले मैकेर्थी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. मैकेर्थी अब तक 71 लिस्ट-ए मैच में 36 विकेट ले चुके हैं.