Renault ने Kiger SUV के लिए पेश किए 5 एसेसरीज पैक, जानें डिटेल– News18 Hindi

Renault ने Kiger SUV के लिए पेश किए 5 एसेसरीज पैक, जानें डिटेल– News18 Hindi


नई दिल्ली. रेनॉ ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हाल ही में Renault Kiger SUV लॉन्च की थी. जिसके बेस वेरिएंट की कीमत 5 लाख 45 हजार रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 55 हजार रुपये है. वहीं रेनॉ ने अब इस एसयूवी के साथ 5 एसेसरीज के पैक भी पेश किए है. जो यूजर की जरूरत के मुताबिक है. Renault Kiger SUV के साथ मिलने वाले एसेसरीज पैक Smart+ pack, Smart pack, SUV pack, Attractive pack, Essential pack है. आइए जानते है इन एसेसरीज पैक के बारे में…

>> Smart+ pack में वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफजायर, एंबियंट लाइट, पोडल लैंप, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ट्रंक लाइट, आर्मरेस्ट कंसोल ऑर्गनाइजर और 3 डी फ्लोट मैट शामिल है

>> Smart pack में आपको पार्किंग सेंसर, ट्रंक लाइट, आर्मरेस्ट कंसोल और 3 डी फ्लोर मैट मिलेगा

>> SUV pack में आपको फ्रंट स्किड प्लेट, रियर ट्रंक क्लैडिंग, डोर स्कटल्स और बॉडी साइड क्लैडिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे

>> Attractive pack में आपको ग्रिल क्रोम लाइनर, फ्रंट बंपर क्रोम, डीआरएल क्रोम, फ्रंट ग्रिल क्रोम गार्निश, विंडो फ्रेम किट, ओआरवीएम क्रोम, सी-पिलर गार्निश और टेल गेट क्रोम

>> Essential pack में आपको कार कवर, कारपेट मैट, मड फ्लैप और एक बम्पर corner protector मिलेंगे

इन सभी पैक को आप Renault Kiger SUV के चारों वेरिएंट में से किसी के साथ भी यूज कर सकते हैं. इन पैक की मदद से आपका सफर ओर भी शानदार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Maruti Wagon r CNG पर मिल रही है 32 हजार रुपये की छूट, जानें पूरा ऑफर

Renault Kiger के फीचर्स- इस एसयूवी में आपको Apple CarPlay और Android Auto के साथ ब्लूटूथ और WIFI कनेक्शन के साथ 8 इंच की टच स्क्रीन मिलती है. Renault Kiger को-मल्टी-सेंस ’सेटिंग्स मिलेगी. जिससे आप ड्राइव करते समय विभिन्न ड्राइविंग मोड्स का चुनाव कर सकते हैं. इसके साथ ही इस एसयूवी में आपको अरकैमिस ऑडियो सिस्टम और रियरव्यू कैमरा का ऑप्शन भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Hero, Bajaj और Honda की 110cc सेगमेंट में 5 बेस्ट बाइक, जो माइलेज में है सुपरस्टार

Renault Kiger का इंजन- रेनॉ ने Kiger को दो पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया है. जिसमें पहला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 98bhp की पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं दूसरा विकल्प 1.0 लीटर तीन सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जो 71bhp की पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इन दोनों ही पावरट्रेन में आपको 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमौटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.





Source link