MP का बजट सत्र कल 11 बजे तक स्थगित: ओंकारेश्वर में स्थापित हो सकती है दुनिया की सबसे बड़ी बिजली परियोजना

MP का बजट सत्र कल 11 बजे तक स्थगित: ओंकारेश्वर में स्थापित हो सकती है दुनिया की सबसे बड़ी बिजली परियोजना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • : Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session LIVE Update; Shivraj Singh Chouhan, Anandi Ben Patel Latest News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सबसे पहले रीवा के देवतालाब क्षेत्र से 4 बार के विधायक गिरीश गौतम विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

  • राज्यपाल ने अभिभाषण में पहले दिन दी जानकारी, कोरोनाकाल में सरकार ने बेहतर काम किया; समय रहते पीपीई, टेस्टिंग किट और बेड उपलब्ध कराए
  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- मैं पूर्व विस अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा और एनपी प्रजापति को अपना मार्गदर्शक मानूंगा
  • नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायकों से चर्चा की

मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में BJP के सीनियर MLA गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले अभिभाषण में राज्यपाल ने यह जानकारी दी कि विश्व बैंक ओंकारेश्वर में बिजली परियोजना की सर्वे करा रही है, जो दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना रहेगी।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना काल में बेहतर काम किया। इस चुनौती का बेहतर तरीके से सामना किया। पीपीई किट, टेस्टिंग किट और अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए बेड का प्रबंधन समय रहते किया। फ्रंट लाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जी-जान से काम किया। मजदूर सहायता योजना शुरू की गई।आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप लागू किया।

सरकार ने सीएम हेल्प लाइन योजना का विस्तार किया गया। कोरोना काल में रेहड़ी पटरी वालों का रोजगार खत्म हो गया था। सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स योजना लागू कर 10-10 हजार रुपए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराकर उन्हें फिर से जीवन यापन का रास्ता खोला।

8 हजार करोड़ की जमीन माफिया से मुक्त कराई
384 केस भूमाफिया के खिलाफ केस दर्ज किए गए। चिटफंड कपंनियों से 700 करोड़ रुपए पीड़ितों को वापस कराए गए। सरकार ने अभियान चलाकर करीब 8 हजार करोड़ रुपए की अवैध कब्जे की जमीन मुक्त कराई है। धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू किया गया। भू स्वामित्व योजना लागू की गई। जिसमें ग्रामीणों को जमीन मालिक बनाने का काम सरकार ने किया।

2 हजार किमी सड़कों का निर्माण
प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी का निर्माण प्राथमिकता से किया गया। 2 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है। मुख्यमंत्री कल्याण योजना शुरू कर प्रदेश के किसानों के 4-4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अब तक 35 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। किसानों के खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत 83 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। किसानों के लिए बिजली की उपलब्धता को लेकर काम किया जा रहा है 300 मेगावाट की उपलब्धता को बढ़ाया गया है।

सहकारी बैंकों को दिए 800 करोड़
राज्यपाल ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 11 महीने पहले शुरू हुए कोरोना काल मे मेरी सरकार में आर्थिक परेशानी के बाद भी तेजी से काम किया। कोरोना होने के बाद भी सरकार ने जनहित में तेजी से काम किए। राज्य सरकार ने 1 लाख 85 हजार प्रवासी मजदूर की मदद के लिए उनके खाते में पैसे डाले गए। 51 हजार से ज्यादा लोगों का राजमिस्त्री के ट्रेनिंग दी गई है। सहकारी बैंकों को लगभग 800 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

ओंकारेश्वर में विश्व की सबसे बड़ी बिजली योजना का सर्वे
राज्यपाल ने कहा कि ओंकारेश्वर में विश्व की सबसे बडी बिजली योजना को लेकर विश्व बैंक के द्वारा सर्वे किया रहा है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में 65 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के 20 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत काम शुरू हो चुका है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा में 10 गुना वृद्धि हुई है।

MLA गिरीश गौतम निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- सीनियर विधायकों से अपेक्षा है कि वे नए विधायकों से अनुभव साझा करें

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- सीनियर विधायकों से अपेक्षा है कि वे नए विधायकों से अनुभव साझा करें

सत्र शुरू होने पर सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहन ने रीवा के देवतालाब से 4 बार के ‌BJP विधायक गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष बनाने जाने का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया।

कांग्रेस की तरफ से इस पद के लिए किसी भी विधायक ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में गौतम विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मान्य परंपराओं का पालन किया गया। निवार्चन के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि मैं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा और एनपी प्रजापति को अपना मार्गदर्शक मानूंगा। मंत्री गोपाल भार्गव सहित कई विधायक 6-7 बार जीत कर आए। करीब 90 विधायक नए चुन कर आए हैं। कोरोना के कारण नए विधायकों को सदन की कार्यवाही का अनुभव नहीं हाे पाया है। सीनियर विधायकों से अपेक्षा है कि वे नए विधायकों को अनुभव साझा करें।

नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ सुबह 10:15 बजे विधासभा स्थित अपने कक्ष में विधायकों से चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, डा. गोिवंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और तरुण भनोट सहित कई विधायक मौजूद रहे। इस दौरान बजट सत्र में विपक्ष की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद कमलनाथ प्रोटेम स्पीकर द्वारा बुलाई गई कार्यमंणत्रा समिति की बैठक में शामिल हुए। जिसमें सदन के संचालक को लेकर बात हुई।

शिवराज ने कमलनाथ से की मुलाकात
विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व CM व कांग्रेस नेता कमलनाथ के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को इंदौर के डीएनएस अस्पताल गए थे. इस दौरान लिफ्ट नीचे गिर गई। उनके साथ कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी समेत अन्य नेता भी लिफ्ट में सवार थे।

मंत्री सारंग बोले- उपाध्यक्ष का पद BJP अपने पास रखेगी
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ की बनाई परंपरा का पालन करते हुए BJP विधानसभा उपाध्यक्ष पद भी अपने पास रखेगी। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में रहते हुए 15 साल विपक्ष को विधानसभा का उपाध्यक्ष पद दिया था, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस परंपरा को खत्म कर दिया था। इसलिए अब कांग्रेस की बनाई गई परंपरा का BJP पालन करेगी।

महाशिवरात्रि के पहले खत्म हो सकता है सत्र
बजट सत्र महाशिवरात्रि (11 मार्च) के पहले ही समाप्त होने के आसार हैं। आज शुरू हुए सत्र में मुख्य रूप से वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाना है। 26 मार्च तक निर्धारित इस 33 दिवसीय सत्र में 23 बैठकें होना हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। सदन में 2 मार्च को बजट पेश किया जाएगा।

इस बात के संकेत हैं कि इसकी मांगों पर जल्द बहस पूरी कर उसे पारित करा लिया जाए। सूत्रों के अनुसार सत्र में 10 से 13 बैठकें ही होने की संभावना है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर अवकाश है, तब से लेकर 14 मार्च तक चार दिन कोई बैठक नहीं होना है। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि 5 मार्च तक यदि काम पूरा नहीं हुआ, तो अधिकतम 10 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।



Source link