किसान के घर बड़ी चोरी: परिजन घर में सोते रहे, चोर समेट ले गए लाखों के जेवर, तीन स्थानों पर हुई चोरी

किसान के घर बड़ी चोरी: परिजन घर में सोते रहे, चोर समेट ले गए लाखों के जेवर, तीन स्थानों पर हुई चोरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Family Kept Sleeping In The House, The Thieves Took Away The Jewelry Of Millions, The Theft Took Place At Three Places

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किसान के घर हुई लाखों की चोरी।

  • पाटन के भीटा सिमरिया गांव में किसान के घर हुई बड़ी चोरी, डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा
  • विजय नगर में परिवार एक महीने बीमारी के चलते अस्पताल में रहा, चोर खंगाल ले गए घर

श्हर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोरी की वारदात नहीं रुक पा रही है। पाटन के भीटा सिमरिया गांव में चोरों ने एक किसान के घर से नकदी सहित लाखों के जेवर समेट ले गए। हैरानी की बात ये कि चोरी परिजनों की घर में मौजूदगी के बीच हुई। वहीं विजय नगर सहित दो अन्य स्थानों पर भी चोरी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार भीटा सिमरिया गांव निवासी जितेंद्र मखरैया रविवार रात 11 बजे सो गए थे। घर में वह उसकी मां व बेटा थे। तीनों दहलान में रखे तखत और पलंग पर सो गए थे। सुबह छह बजे उसकी मां उर्मिला बाई सोनकर किचन में पहुंची तो सन्न रह गया।

किचन और बगल के कमरे में रखे पेटी का सामान बिखरा था। पेटी पिछले वाले दरवाजे के पास पड़ी थी। ऊपर लकड़ी के ठाठ एक किनारे से निकला था। पेट व बिस्तर में रखे सोने के मंगलसूत्र, झुमकी, चेन, अंगूठी, चूड़ी, चांदी की पायल, कड्‌डोरा, तोड़ल, लच्छा सहित 90 हजार रुपए गायब थे।

आलमारी तोड़कर नकदी व कैमरे चोरी।

आलमारी तोड़कर नकदी व कैमरे चोरी।

पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गया था परिवार
विजय नगर थाने में शीतलपुरी निवासी श्रेयश जैन ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके बड़े पिताजी प्रसन्न कुमार जैन एक महीने पहले पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए थे। आज सुबह किराएदार अभिषेक कुमार शिवहरे ने बताया कि उनके मकान का दरवाजा खुला है। चोर आलमारी के लॉकर तोड़कर 50 हजार रुपए और दो पुराने कैमरे चुरा ले गए।

सैन्य क्षेत्र में चोरी
गोराबाजार थाने में सेना में हवलदार रामकृष्ण शर्मा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण मुख्यालय मध्य भारत एरिया स्थापना शाखा कार्यालय रिज रोड गोराबाजार में पदस्थ है। क्वार्टर संख्या 132/6 मानस मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर किचन व बाथरूम में लगा गीजर, दो स्टील नल, वॉश मिक्सर, एक बर्तन स्टैंड, एक वाॅटर मिक्सर स्टील, एक शॉवर स्टील, तीन तौलिया स्टैंड, 6 स्टील के नल कोई चुरा ले गया।



Source link