रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी.
मंडल रेल प्रबंध कार्यालय कार्मिक शाखा, जबलपुर ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 23, 2021, 12:32 PM IST
आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या कमी होने पर उसे रद्द भी किया जा सकता है.
इन पदों पर होगी भर्तीपद का नाम- ट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद – 561
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री हो.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष की बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दस साल की छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई के आधार पर तैयारी की गई मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इस पद के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जबलपुर मंडल में की जाएगी.
आवेदन फीस
सामान्य और ओबासी वर्ग के अभ्यर्थियों को 170 रुपए आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 70 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है.
यह भी पढ़ें-
Education News: यूपी में वापस होगी बी.एड.की फीस, सरकार ने दिए ये आदेश
Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट मैनेजर की वैकेंसी, सैलरी 1.42 लाख तक
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 28 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 27 फरवरी 2021
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि- 28 फरवरी 2021
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/