- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Boyfriend Showing Body Of Girlfriend In Sack And Carrying It On Bike, Footage Went Viral On Social Media
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार सुबह वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, इसमें आरोपी रवि पारधी बाइक पर बोरा रखकर ले जाता हुआ,इसमें उसकी प्रेमिका की लाश है
- आरोपी को कोर्ट में पेश कर मंगलवार को भेजा जाएगा जेल
- झांसी रोड थाना पुलिस ने दो दिन में किया था अंधे कत्ल का पर्दाफाश
सिर्फ शक में प्रेमिका की हत्या करने वाले सिरफिरे प्रेमी को अब अपनी गलती का अहसास हो रहा है। हवालात में वह रो रहा है। मंगलवार को उसका प्रेमिका के शव को बोरे में भरकर बाइक पर लादकर ठिकाने लगाने ले जाने का फुटेज खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अकेला ही बाइक पर बोरा लेकर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने उससे बाइक भी जब्त कर ली है। अब मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह था पूरा मामला
20 फरवरी दोपहर झांसी रोड में साइंस कॉलेज के पीछे सेप्टिक टैंक में एक कंकालनुमा शव मिला था। घटना स्थल से मिले बिछिया, तौड़िया और सलवार शूट के कपड़े से शव की शिनाख्त जहांगीर कटरा निवासी 29 वर्षीय नीलम शाक्य पुत्री नीरज शाक्य के रूप में हुई थी। पता लगा कि वह 8 फरवरी से लापता थी। ग्वालियर थाना में गुमशुदगी भी दर्ज थी। उसकी मां यशोदा और प्रेमी रवि पारधी निवासी ललितपुर कॉलोनी ने गुमशुदगी कराई थी। इस मामले का दो दिन में पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेमी रवि पारधी तो उसे जगह-जगह तलाशने का ढोंग कर रहा था वही उसका हत्यारा निकला है। नीलम को दो साल पहले पति से तलाक होने के बाद रवि पारधी से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। पर कुछ दिन पहले नीलम के शादी से मना करने के बाद रवि को शक हुआ कि उसका किसी और से चक्कर है। इसी शक में उसने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। बाद में शव को सांइस कॉलेज के पास सेप्टिक टैंक में जलाकर फेंका था।

आरोपी रवि पारधी और मृतक प्रेमिका नीलम का कुछ दिन पहले साथ खिंचवाया एक फोटो, पर शक में पूरा रिश्ता दाव पर लग गया
सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
मंगलवार को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी अपनी बाइक पर बोरा रखकर निकल रहा है। यह फुटेज 8 फरवरी की रात का है। बोरे में प्रेमिका का शव बंद है। यही कहानी उसने पुलिस को हत्या कुबूल करने के साथ सुनाई थी। यह फुटेज उसकी सुनाई कहानी को कोर्ट में साबित करने के लिए अहम साबित होगा।
अब हो रहा पछतावा
रवि पारधी, नीलम को बहुत चाहता था। जब उसने शादी से मना किया तो उसने शक में हत्या कर दी, लेकिन अब वह हवालात में पछता रहा है कि उसने जल्दबाजी क्यों कर दी। वह दिन और रात को भी कई बार रोता हुआ दिखाई दिया है।