हादसा: उज्जैन से 20 किमी दूर पान विहार एरिया में  ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर दो युवकों की मौत

हादसा: उज्जैन से 20 किमी दूर पान विहार एरिया में  ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर दो युवकों की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे में मृत ओम सिंह (फाइल फोटो)

  • गांव में बन रहे मकान के लिए उज्जैन से सरिया लादकर जा रहे थे घर

उज्जैन से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोहे की सरिया लादकर ले जा रहे युवकों की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का असंतुलित होकर पलटना माना जा रहा है।

ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दबकर हुई मिथुन की मौत

ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दबकर हुई मिथुन की मौत

घटना घट्टिया थाना क्षेत्र के पान विहार चौकी की है। चौकी प्रभारी बल्लू सिंह मंडलोई ने बताया कि सोमवार सुबह पान विहार चौकी और मीड़ गांव के बीच सड़क किनारे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने और उसमें दो युवकों के दबे होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद क्रेन मंगवा कर ट्रॉली और ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। एक युवक ट्रैक्टर और दूसरा सरिया के नीचे दबा हुआ था। आसपास के लोगों से युवकोंे की पहचान कराने की कोशिश की गई तो कोई शिनाख्त नहीं कर पाया।

हादसे में सरिया के नीचे से मृतक मिथुन के शव को बाहर निकाला गया

हादसे में सरिया के नीचे से मृतक मिथुन के शव को बाहर निकाला गया

इसी बीच एक युवक ने दोनों की पहचान राघवी थाना क्षेत्र के खुरनिया प्रताप निवासी ओम पिता पर्वत सिंह राजपूत और मिथुन पिता राय सिंह के रूप में की। कुछ ही देर में दाेनों के परिजन भी मौके पर आ गए। उनके मुताबिक ओम सिंह का गांव में मकान बन रहा है। उसी के लिए दोनांे सरिया लेने सोमवार शाम को उज्जैन आए थे। रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर घंटी बज रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। रात भर तलाशने के बाद सुबह परिजन ट्रैक्टर पलटने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थे। एसआई मंडलोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा है। जांच की जा रही है कि इसके अलावा किसी अन्य की वजह से हादसा हुआ होगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link