Tata Tigor एक बार चार्ज करके दौड़ती है 213 किमी, जानें कीमत और फीचर्स– News18 Hindi

Tata Tigor एक बार चार्ज करके दौड़ती है 213 किमी, जानें कीमत और फीचर्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने नई इलेक्ट्रॉनिक कार टिगोर भारतीय बाजार में लॉन्च की है. यह कार खासकर आम ग्राहकों के लिए ज्यादा दूरी तक चलने में बिल्कुल सक्षम है. वन टाइम फुल चार्ज में यह कार लगभग 213 किलोमीटर तक की दूरी आराम से तय कर सकती है. आपको बता दें टाटा की इलेक्ट्रॉनिक कार की 3 संस्करण बाजार में उतारे गए हैं. टाटा कंपनी के अनुसार कार को देशभर के लगभग 30 शहरों में उपलब्ध होगी. सरकारी सब्सिडी के बार ये कार 9.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में आप खरीद सकते हैं.

 टाटा कंपनी का कहना है, कि यह कार कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है और इसी योजना के तहत सरकारी डिपार्टमेंट को इस कार की खरीदारी में सब्सिडी मिलेगी. टाटा की लॉन्च की गई नई इलेक्ट्रॉनिक कार में केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दी जाएगी. जो कि बैटरी कूलिंग की सिस्टम के साथ होगा. कंपनी का यह भी कहना है, कि इस फीचर की वजह से कार की क्षमता पहले से और बेहतर बढ़ जाएगी. इसके अलावा इसी फीचर की वजह से कार का तापमान संतुलन भी बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: CEAT टायर्स की नई पहल, देश में शुरू करेगी All-Women Shoppes, पूरा प्रबंधन महिलाएं देखेगी

Tata Tigor के फीचर्स – लांच की गई इस नयी इलेक्ट्रॉनिक कार की वारंटी की बात की जाए, तो कंपनी इसमें 3 साल की इनबिल्ट या फिर 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दी गई है. इसने इलेक्ट्रॉनिक कार टिगोर ईवी में दो चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं. पहला चार्जिंग पोर्ट बेहद फास्ट चार्जिंग सुविधा देता है. जो कि स्टेशन पर सबसे कम समय में बैटरी चार्ज करने में पूरी तरह सक्षम है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 : 4,287 रुपये की EMI पर घर लाए रॉयल एनफील्ड बाइक, यहां देखें डिटेल्स

इलेक्ट्रॉनिक टिगोर स्टैंडर्ड टाटा की टिगोर सिडैन पर आधारित है. इलेक्ट्रॉनिक कार के दोनों संस्करणों में कंट्रोल हाइट एडजेस्टेबल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट और ड्राइवर सीट जैसी बेहतरीन सुविधाएं दी गई है. इसके अलावा इस कार में डुअल एयर बैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा भी दी गई है.





Source link