महाप्रबंधक ने किया मुआयना: उज्जैन पहुंचे पश्चिम रेलवे के GM, बोले- हमारी पहली कोशिश कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरू हो

महाप्रबंधक ने किया मुआयना: उज्जैन पहुंचे पश्चिम रेलवे के GM, बोले- हमारी पहली कोशिश कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरू हो


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • GM Of Western Railway Reached Ujjain, Said Our First Attempt Is To Start Operating More And More Trains

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन रेलवे जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे के नए कंट्रोल रूम का उद्धाटन करते सांसद व रेल अधिकारी

  • वार्षिक निरीक्षण में उज्जैन रेलवे स्टेशन आए थे महाप्रबंधक

WESTERN RAILWAY के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने मंगलवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांसद अनिल फिरोजिया के साथ नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्धाटन भी किया। GM ने बताया कि हमारी पहली कोशिश है कि COVID-19 से पहले जितनी ट्रेनें चलती थीं, उनमें से ज्यादा से ज्यादा का संचालन जल्दी शुरू हो सके।
राज्य सरकार के सहयोग से ही ट्रेनों के संचालन को बढ़ाया जा सकेगा। गाड़ियों के दोबारा चलाने या नहीं चलाने के लिए राज्य सरकारें जिस तरह से रेल मंत्रालय को गाइड लाइन भेजेंगी, हम उसी का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे से 300 गाड़ियों का संचालन होता है। वर्तमान समय में 150 ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगी हैं।
अप्रैल-मई में निरस्त टिकटों का शत प्रतिशत रिफंड, कोई बचा हो तो ले सकता है
जीएम ने बताया कि कोरोना काल में अप्रैल और मई के महीने में निरस्त टिकटों के रिफंड को रेलवे शत प्रतिशत यात्रियों को रिफंड कर चुका है। अगर अब भी कोई यात्री रिफंड नहीं पाया है तो वह ले सकता है।

ट्रैक दोहरीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए
GM कंसल ने रेल अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने उज्जैन-देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कंसल ने बताया कि मेरे आने के तीन उद्देश्य हैं। पहला यह देखना कि स्टेशनों पर ट्रैक, पुल, रेलवे क्रॉॅसिंग, स्टेशन, ओएचई लाइन सुरक्षित हैं या नहीं। कहीं कोई कमी तो नहीं है। दूसरा, रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर इम्यूनिटी की जो सुविधाएं दी गई हैं वह चालू हैं या नहीं। अगर उसमें कोई कमी है तो उसे हम कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं।

तीसरा उद्देश्य है रास्ते में जितने भी स्टेशन पड़ते हैं, वहां पर मीडिया, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों से सुझाव लेते हैं कि हम वहां के स्टेशनों पर क्या सुविधाएं बढ़ा सकते हैं। जो सुझाव मिलते हैं, उस पर जांच के बाद अमल करने की कोशिश की जाती है। निरीक्षण के बाद जीएम रतलाम के लिए रवाना हो गए।



Source link