- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan’s Sheet Presented; Prayer For Mutual Harmony And Brotherhood, Prosperity And Progress
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश सीएम की चादर लेकर आया प्रतिनिधि मंडल
अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चादर पेश की गई। इस दौरान प्रदेश में आपसी सदभाव व भाईचारा, खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की गई।
मध्य प्रदेश भाजपा नेता व पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड ( राज्य मंत्री ) एस.के. मोइनुद्दीन के नेतृत्व में प्रतिनिधी मंडल ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। दरगाह के ख़ादिम नसीरुद्दीन चिश्ती ने सभी को ज़ियारत कराई और तबरुक दिया। ज़ियारत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भेजा गया संदेश भी पढ़ा गया।

उत्तराखंड से चादर लेकर अफजल मंगलोरी
उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की सौंपी चादर
उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की चादर नाजिम अशफाक हुसैन को सौंपी। चादर चादर पीरान कलियर उर्स कमेटी के संयोजक व अंतराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी लेकर आए। इस दौरान उतराखंड में शांति, सदभाव, विकास तथा प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति की कामना की गई। अपने संदेश में सभी को उर्स की बधाई दी और देश दुनिया में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर नजर चिश्ती, इलयास कादरी मौजूद रहे।