भोपाल में लाइव फांसी: पति से नाराज महिला ने मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाई; पुलिस और लोगों ने दरवाजा तोड़कर सभी की जान बचाई

भोपाल में लाइव फांसी: पति से नाराज महिला ने मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाई; पुलिस और लोगों ने दरवाजा तोड़कर सभी की जान बचाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Breaikng Live Hanging In Bhopal; Wife Doubt Har Husband To Illegal Relations Hanging With Two Child Madhya Pradesh’s Capital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दरवाजा तोड़कर महिला और उसके दोनों बच्चों की जान बचाई गई।

  • खिड़की से फांसी लगाते देख पुलिस की एक टीम समझाती रही दूसरे टीम ने दरवाजा तोड़ा
  • महिला के पास उसके दो मासूम बच्चे रोते-बिलखते मिले, अब सभी ठीक-ठाक हैं

भोपाल में 30 साल की एक महिला के दो छोटे मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाने का वीडियो सामने आया है। महिला को फांसी लगाते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस पहले तो महिला को समझाती रही लेकिन जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह जान बचाई।

हालांकि तब तक महिला साड़ी का फंदा अपने और दोनों बच्चों के गले में डाल चुकी थी। बच्चे चीख-पुकार मचा रहे थे। पुलिस ने तीनों को बचा लिया। महिला अपने पति से नाराज थी और इस कारण सुसाइड करने जा रही थी। यह पूरी घटना लोगों ने मोबाइल के वीडियो में कैद कर ली।

छोला मंदिर पुलिस के अनुसार इलाके में एक महिला के फांसी लगाई जाने की सूचना डायल-100 को मिली थी। सूचना मिलते ही थाने की FRV तत्काल मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे आरक्षक पवन, आरक्षक देवेंद्र व पायलट अजीम खान को घर की एक खिड़की खुली मिली।

उन्होंने जब अंदर झांककर देखा, तो एक महिला साड़ी से फंदा बना रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया। इधर महिला ने भी जल्दी-जल्दी फंदा बनाते हुए अपने और बच्चों के गले में डालना शुरू कर दिया।

यह देख पुलिस ने लोहे की रॉड से किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचकर महिला को संभाला। यह सब देख बच्चे चीख-पुकार लगाने लगे। पुलिस ने महिला को बचाया और फिर उसकी काउंसलिंग की गई। महिला ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। उसकी अब पति से अनबन चल रही है।

इसलिए वह यह कदम उठाने जा रही थी। उसको लगा कि उसके बाद बच्चों का क्या होगा इसलिए वह बच्चों को भी फांसी लगा रही थी। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद महिला मान गई और उसने कहा कि अब यह तरह का कदम दोबारा नहीं उठाएगी। TI अनिल मौर्य ने कहा कि महिला ठीक है। उसने माना कि वह गलती कर रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं करेगी।



Source link