मोटेरा का नाम हुआ ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’, भारत और इंग्लैंड के बीच होगा पिंक बॉल टेस्ट

मोटेरा का नाम हुआ ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’, भारत और इंग्लैंड के बीच होगा पिंक बॉल टेस्ट


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इस स्टेडियम का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने किया. मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और इसके दोबारा बनाए जाने के बाद ये इस स्टेडियम में पहला मुकाबला होगा.

अमित शाह बोले, ‘आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन है. आज भारत के राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी के नाम से जोड़कर एक बड़े स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भूमि पूजन हुआ है.’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि इस स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ होगा.  गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि 6 महीने में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन कर सकता है. अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बतौर गुजरात सीएम इसका सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ.

गांगुली नहीं हो पाए मौजूद

बीसीसीआई (BCCI) चीफ सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मोटेरा स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में ना आने की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी. उन्होंने कहा, ‘आज स्टेडियम में आने से चूक जाऊंगा. इसे (मोटेरा स्टेडियम) बनाने में बड़ा प्रयास लगा है. पिंक टेस्ट हमारा सपना था और यह हमारे लिए दूसरा मोका होगा. उम्मीद है पिछली बार की तरह पूरा मैदान भरा होगा. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में.’

 

दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम मोटेरा

अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) दर्शक क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. इस स्टेडियम में एक समय में 1 लाख 10 हजार लोग एक साथ मौजूद हो सकते हैं. बीसीसीआई ने पहले ही इस मैच के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दे दी है, ऐसे में इस मैच में 50000 से ज्यादा लोग मौजूद हो सकते हैं. 





Source link