IND vs ENG: टॉस के बाद बोले कोहली- स्टेडियम में लगी कुर्सियों का रंग देखकर परेशान हूं

IND vs ENG: टॉस के बाद बोले कोहली- स्टेडियम में लगी कुर्सियों का रंग देखकर परेशान हूं


नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा (Motera Stadium) में बुधवार (24 फरवरी) से भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) खेला जा रहा है. इस मैदानी की खूबसूरती और इसकी खूबियां देखकर हर कोई हैरान है. क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर फैंस तक मोटेरा स्टेडियम के मुरीद हो गए हैं. लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को स्टेडियम की एक बात खटक रही है. उन्होंने मोटेरा टेस्ट में टॉस हारने के बाद इसका खुलासा भी किया.

विराट कोहली ने कहा कि मोटेरा की पिच पहले बल्लेबाजी के लिए मुफीद नजर आ रही है. यहां की प्रैक्टिस विकेट भी काफी स्पोर्टिंग है. हमें प्रैक्टिस सेशन में बहुत मजा आया, लेकिन स्टेडियम में लगी कुर्सियों को लेकर मुझे चिंता हो रही है. दरअसल, स्टेडियम में ऑरेंज रंग की कुर्सियां लगाई गई हैं. जिसका रंग पिंक बॉल से काफी मेल खाता है. ऐसे में फ्लड लाइट में गेंद को देखना मुश्किल होगा. हमें प्रैक्टिस सेशन में भी इसका सामना करना पड़ा था. हालांकि, हमने पहले भी दुबई में इस तरह के स्टेडियम और लाइट में मैच खेला है. ऐसे में यहां भी तालमेल बैठा लेगें. यहां फ्लड लाइट में खेलने के दौरान गेंद का एंगल और शरीर की पोजिशन बहुत अहम होगी.

IND VS ENG: प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर होगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा, जानिए इसकी खूबियां

इंग्लैंड के बैटिंग कोच ने भी कुर्सियों पर सवाल उठाएइससे पहले, इंग्लैंड के बैटिंग कोच ग्राहम थोर्प ने भी मोटेरा स्टेडियम की सीटों पर सवाल खड़े किए थे. थोर्प ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोटेरा स्टेडियम की सीटों का रंग खिलाड़ियों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. थोर्प ने कहा कि मोटेरा की सीटों के रंग की वजह से पिंक गेंद को देखने में दिक्कत आ सकती है. उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजों के लिए साइट स्क्रीन लगी हुई है. लेकिन फील्डरों को गेंद देखने में परेशानी हो सकती है. मोटेरा की सीटों का रंग इसकी सबसे बड़ी वजह बन सकता है.

मोटेरा स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों को आने की इजाजत
कोरोना के कारण मोटेरा टेस्ट में सिर्फ 50 हजार दर्शकों को आने की इजाजत दी गई है. जबकि स्टेडियम की क्षमता एक लाख 10 हजार है. ऐसे में स्टेडियम में लगी आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली होंगी. जो फ्लड लाइट में खिलाड़ियों की परेशानी और बढ़ा सकती हैं.

IND vs ENG: विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, ICC ने पूछा- ऐसा क्या है जो आप नहीं कर सकते?

ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस तरह है:

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: डोमिनिक सिब्ले, जैक क्राउले, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.





Source link