महिला कांग्रेस की बैठक: पूर्व CM कमलनाथ बोले- चुनाव जीतने-हारने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक, इसलिए महिलाओं को जोड़ें

महिला कांग्रेस की बैठक: पूर्व CM कमलनाथ बोले- चुनाव जीतने-हारने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक, इसलिए महिलाओं को जोड़ें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Former CM Kamal Nath Said That We Win And Lose Elections Only Because Of Women, Congress Will Hold A Big Session On March 8.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश महिला कांगेस कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हुए शामिल, नगरीय निकाय चुनाव के लिए महिला संगठन को मजबूत करने को कहा

  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 8 मार्च को होगा बड़ा आयोजन

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हिस्सा लिया। कमलनाथ ने महिला संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को जोड़ने की बात पर कही। साथ ही, कहा कि किसी भी चुनाव में जीतने और हारने के पीछे महिलाएं ही निर्णायक हैं, क्योंकि आज महिलाएं बहुत अधिक सक्रिय हैं।

कमलनाथ ने कहा, 10 साल पहले की राजनीति और आज की राजनीति बहुत बदल गई है। वर्तमान में राजनीति परिवर्तित हाे गई है। उन्होंने कहा, पहले महिलाएं सोशल मीडिया पर उतना ज्यादा सक्रिय नहीं रहती थीं, जितनी आज सक्रिय हैं। हमें नई दृष्टि, नए नजरिए से महिला कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है।

मजबूत संगठन बनाएं महिलाएं

कमलनाथ बोले- आज महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। कृषि क्षेत्र की बात करें, महिलाओं पर अत्याचार की बात करें, तो इसमें सभी दुखी हैं। हम बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय करें और मजबूत संगठन बनाएं। हर विधानसभा के बूथों पर महिला कांग्रेस का मजबूत संगठन होना चहिए।

मुद्दों से ध्यान मोड़ रही भाजपा

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आज भाजपा के धनबल, प्रशासनिक दबाव व संगठन से है। प्रशासन विधायकों से नहीं, महिलाओं से डरता है। हमें सच्चाई के लिए, न्याय के लिए आक्रामक होने की आज आवश्यकता है। भाजपा ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है। आज पेट्रोल- डीजल के भाव बढ़े, जनता त्रस्त है, तो यह चंदे की तरफ जनता का ध्यान मोड़ने में लग गए हैं।

राष्ट्रवाद की बात कर रहे मोदी

2014 में मोदी जी बड़े-बड़े सपने दिखाते थे, किसानों को, युवाओं को, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा किया, लेकिन 2019 में उन्होंने यह सब बातें नहीं कीं। आज न तो ये किसान की बात करते हैं, न युवाओं की बात करते हैं। ध्यान मोड़ने के लिए पाकिस्तान की, राष्ट्रवाद की बात करते हैं।

महिलाओं को समझाएं सच्चाई का साथ दें

कमलनाथ ने पदाधिकारियों से कहा, आपको महिलाओं को इस सच्चाई को समझाना है। आप उन्हें समझाइए कि आप हमारा साथ मत दें, कांग्रेस का साथ नहीं दें, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर दें। हमें सच्चाई के इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा की हकीकत महिलाओं को बताएं, सच्चाई का साथ देने की अपील करें।

8 मार्च को महिला कांग्रेस करेगी बड़ा अधिवेशन

पूर्व सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस 8 मार्च महिला दिवस पर बड़ा अधिवेशन करेगी। कमलनाथ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि अभी चुनाव लड़ने पर निर्णय नहीं हुआ है। बैठक के बाद निर्णय लेंगे।



Source link