तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार: छह बाइक चुराकर आरोपियों ने दो-दो की संख्या में बांट ली थी, भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार: छह बाइक चुराकर आरोपियों ने दो-दो की संख्या में बांट ली थी, भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Accused Were Divided Into Two Each By Stealing Six Bikes, Bhedaghat Police Caught Them While Checking The Vehicle

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भेड़ाघाट पुलिस ने तीन शातिर चोरों से छह बाइक जब्त किए।

  • भेड़ाघाट पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह दो पहिया वाहन जब्त किए
  • एक वाहन आरोपियों ने तीन साल पहले अंधमूक चौराहे के पास से चुराया था

भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बाइक चुराने वाली एक गैंग को पकड़ लिया। गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर छह बाइक जब्त की गई। आरोपियों ने एक बाइक तीन साल पहले अंधमूक बायपास चौराहे के पास से चुराई थी। कुल छह बाइक में आरोपियों ने दो-दो की संख्या में बांट ली थी।

जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट पुलिस ने मंगलवार केा रेलवे फाटक सिहोद के पास से एक युवक को दबोचा। वह बाइक पैदल लेकर भेड़ाघाट की ओर आ रहा था। पुलिस को संदेह हुआ। संदेही पाटन मोहल्ला निवासी सौरभ पटेल से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। सख्ती की तो बताया कि तीन साल पहले बाइक MP 20 NH 1217 उसने साथी शेख रमजान व आनंद बर्मन के साथ मिलकर अंधमूक चौराहा नहर टपरिया के पास से चुराई थी।
दो-दो की संख्या में आपस में बांट ली बाइक
इसके अलावा तीनों ने बगरई पाटन से बाइक MP20 MP 8303, सगड़ा तिलवारा से बाइक MP 20 MT 5440 , ग्राम बहोरीपार बरगी से बाइक MP 20 ML 8790, कटंगी चौराहा पाटन से बाइक MP 20 NF 7724 और एलआईसी शारदा चौक गढा से बाइक MP 20 MG 7578 चोरी की थी। इसके बाद तीनों ने आपस में दो-दो बाइक बांट ली थी।
सभी थानों और वाहन मालिकों को दी सूचना
TI भेड़ाघाट शफीक खान के मुताबिक पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी शेख रमजान उर्फ सरूप और आनंद बर्मन को गिरफ्तार कर सभी छह बाइक जब्त कर ली हैं। बाइक चोरी के प्रकरण तिलवारा, गढ़ा, संजीवनी नगर, बरगी व पाटन में दर्ज है। उक्त थानों के अलावा वाहन मालिकों को भी सूचित किया गया। खुलासे में प्रधान आरक्षक डालसिंह, आरक्षक दिनेश डेहरिया, भगवत पटेल, रजनीश, रूपेश लोधी की भूमिका रही।



Source link