- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 5 foot long Snake Fired At Higher Secondary School In Macronia, 300 Children Were Present In School, Accident Prevented Due To Timely Arrest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अकील बाबा ने स्कूल पहुंचकर सांप को पकड़ लिया। उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
- लिपिक के रूम में अलमारी के पीछे छिप गया था सांप
- सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने मौके पर पहुंचकर पकड़ा, जंगल में छोड़ेंगे
मकरोनिया की गौर नगर बटालियन में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में बुधवार दोपहर 5 फीट लंबा कोबरा प्रजाति का सांप दिखने से शिक्षक घबरा गए। सांप क्लास रूम के दूसरी तरफ लिपिक के कक्ष में अंदर जाते दिखा। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को स्कूल में बुलाया गया। उन्होंने अलमारी के पीछे छिपकर बैठे सांप को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
स्कूल की प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा नेमा ने बताया, दोपहर करीब डेढ़ बजे सांप को लिपिक कक्ष में जाते देखा गया था। जहां लिपिक कक्ष बने हैं, उसके सामने ही कक्षाएं लगती हैं। गनीमत रही, सांप क्लासरूम की ओर नहीं गया। बच्चे डरें न इसलिए, उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। लिपिक रूम को खाली करा लिया। सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने सांप को पकड़ लिया। मंगलवार को स्कूल में करीब 300 बच्चे मौजूद थे।
सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने बताया, तापमान बढ़ने से उमस बढ़ी है, इसलिए गर्मी लगने या भूखा होने की वजह से सांप बिल से बाहर आया होगा। गौर नगर बटालियन का क्षेत्र पहाड़ी है और जंगल से सटा है। इस कारण वहां सांप दिखना आम बात है। ब्लैक कोबरा प्रजाति का सांप खतरनाक होता है। इसके काटने पर इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह ठंड पड़ने से सांप बिल से बाहर नहीं निकले, लेकिन अब गर्मी बढ़ने से इन्हें ठंडक चाहिए, इसलिए वह कमरे में घुसकर अलमारी के पीछे छिप गया।