- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Bhanchandra, A Five thousand year old Dacoit Who Was A Laborer In MGNREGA, Arrested, Police Action After Message Went Viral On Social Media
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भालचंद्र उर्फ भाईचन्द्र उर्फ भल्ला उर्फ पाड़े यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- डकैत गौरी यादव गैंग का हार्ड कोर मेम्बर करता था हर काम में मदद
- सोशल मीडिया में मनरेगा में मजदूरी करने का मैसेज हुआ था वायरल
MP-UP की सीमा में आतंक का पर्याय बन चुके डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग के हार्ड कोर सदस्य भालचंद्र उर्फ भाईचन्द्र उर्फ भल्ला उर्फ पाड़े यादव को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में डकैत द्वारा मनरेगा में मजदूरी करने का मैसेज वायरल हुआ था। इसके बाद बाद जिला प्रशासन से लेकर पुलिस की छीछालेदारी हुई थी। लगातार दस्यु उन्मूलन का दम भरने वाली मध्यप्रदेश पुलिस के दावों की पंचायतीराज से मिले रिकॉर्ड ने पोल खोल कर रख दी।
मझगवां जनपद पंचायत अंतर्गत पडमनिया जागीर पंचायत की सरपंच गौरी की बहन है। साथ ही, सजातीय पंचायत सचिव होने के कारण उसे पंचायत की योजना के सभी लाभ मिलते गए। पुलिस रिकॉर्ड में फरार डकैत पंचायत के जॉब कार्ड पर मजदूरी लेता रहा। मीडिया के सामने हकीकत आने पर पुलिस का दबाव बड़ा और उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये है मामला
आरोपी भालचंद्र और डकैत गौरी यादव आपस मे चचेरे साला बहनोई है। इसी रिश्तेदारी के चलते आरोपी कई वर्षों से डकैत गौरी यादव के संपर्क मे रहता आया है। जब भी जंगल से लगे गांव पडमनिया, साडा, उंचामार, थरपहाड, मलगोसा आदि गांवों में ठेकेदारों का काम, बीड़ी पत्ती, रोड निर्माण, जंगल विभागों के काम आदि चलने पर यह बदमाश डकैत गौरी यादव को सूचना देता था। इसके बाद डकैती गोरी यादव को अपने क्षेत्र मे बुलाकर उसको खाना पीना देकर संरक्षण देता था। ऐसे ठेकेदारों को डरा धमका कर काम बंद करवा कर काम चालू करवाने के बदले में रंगदारी वसूल करता था।
ठेकेदारी के एवज में 50 हजार की मांग
21 मई 2020 को आरोपी भालचंद्र यादव ने गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर ग्राम जिल्लहा में रात करीबन 12-01 बजे सौखीलाल कोरी व अन्य दो लोगों को पकड़ कर जंगल तरफ तालाब में ले जाकर बंदूक के बट व लाठी डंडे से मारपीट की थी। बीड़ी पत्ती तुड़वाने व ठेकेदारी करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। इस पर थाना मझगवां में केस दर्ज किया गया था। मामले में भालचंद्र यादव फरार था। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अन्य मामले में 3 जनवरी 2021 को बदमाश ने गौरी यादव गैंग के साथ मिल कर थाना बहिलपुरवा के दादरी जंगल मे वन विभाग के चलने वाले काम को बंद करवा कर वन कर्मचारी के साथ मारपीट कर पैसों की मांग की थी। इस मामले में भी आरोपी की तलाश पूर्व से ही बहिलपुरवा पुलिस भी कर रही थी।