अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट लिए. (फोटो-PTI)
India vs England: मोटेरा टेस्ट में पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे जिसमें 11 विकेट स्पिनर्स ने लिए. यह जरा हैरान करने वाला आंकड़ा है क्योंकि अक्सर डे-नाइट टेस्ट में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 25, 2021, 6:10 AM IST
मोटेरा टेस्ट में छाए स्पिनर्स
मोटेरा टेस्ट में पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे जिसमें 11 विकेट स्पिनर्स ने लिए. यह जरा हैरान करने वाला आंकड़ा है क्योंकि अक्सर डे-नाइट टेस्ट में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है. इससे पहले हुए 15 डे-नाइट टेस्ट मैचों में स्पिनर्स को सिर्फ 12 विकेट मिले थे. बता दें कि मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले दिन से ही काफी टर्न ले रही थी और इस पर अश्विन और पटेल की फिरकी का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के सातवें ओवर में ही गेंद अक्षर पटेल को थमा दी थी.
इससे पहले कप्तान विराट कोहली (27) खेल समाप्त होने से पहले आखिरी ओवर में आउट हुए. रोहित और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े. शुभंकर गिल (11) ने जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने कड़ी परीक्षा दी लेकिन उन्होंने जोफ्रा आर्चर (24 रन देकर एक) की शार्ट पिच गेंद को पुल करने के प्रयास में हवा में गेंद लहरा दी.यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: अक्षर पटेल ने 33 साल बाद दिलाई नरेंद्र हिरवानी की याद, दिखाया वैसा ही जादू
मनोज तिवारी के बाद अशोक डिंडा की राजनीतिक पारी का आगाज, बीजेपी में हुए शामिल
स्पिनर जैक लीच (27 रन देकर दो) ने इसके तुरंत बाद चेतेश्वर पुजारा (शून्य) को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड के खेमे में खुशियां भर दी. पुजारा ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर अपना सर्वोच्च स्कोर (नाबाद 206) बनाया था. रोहित ने शुरू में संभलकर खेलने के बाद कुछ आकर्षक शॉट लगाये. इंग्लैंड ने उनके खिलाफ पगबाधा की अपील पर एक रिव्यू भी गंवाया. रोहित ने इसके बाद टेस्ट मैचों में अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. कोहली जब 24 रन पर थे तब ओली पोप ने उनका आसान कैच छोड़ा लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये और लीच की गेंद अपने विकेटों पर खेल गये.