IND vs ENG: डे नाइट टेस्ट के दौरान बेन स्टोक्स ने गेंद पर लार लगाई. (PIC : AFP)
IND vs ENG: आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अंतर्गत एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है, लेकिन गेंद पर बार-बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी, जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 25, 2021, 7:14 AM IST
आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अंतर्गत एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है, लेकिन गेंद पर बार-बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी, जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे. जब भी गेंदबाज गेंद पर लार लगाएगा तो अंपायरों को गेंद से खेल शुरू करने से पहले इसे साफ करना होगा.
India vs England: जो पिछले 15 डे-नाइट टेस्ट में नहीं हो सका वह मोटेरा में पहले दिन हुआ
भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच (India vs England) में बेन स्टोक्स ने 24 गेंदों में महज 6 रन की पारी खेली. उन्हें अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. वहीं, गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने तीन ओवर फेंके और 19 रन दिए. उन्हें अबतक कोई विकेट नहीं मिला.
#BenStokes doing what #BMC is well known to do….in #Mumbai😂#ThukLagana#Thukpatti#IndvEng#PinkBallTest pic.twitter.com/joZ3ysf7Be
— मुंबई Matters™✳️ (@mumbaimatterz) February 24, 2021
बता दें कि अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को डे नाइट टेस्ट में महज 112 रन पर समेट दिया. अक्षर पटेल ने इस डे नाइट मैच के पहले दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर छह विकेट लिए जबकि अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. एक विकेट इशांत शर्मा को मिला, जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले दिन से ही काफी टर्न ले रही थी और इस पर अश्विन और पटेल की फिरकी का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था.
IND vs ENG: इंग्लैंड 112 रन पर ढेर, 7 साल में पहली बार लगातार 3 पारी में 200 से कम पर सिमटा
वहीं, भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 99 रन बनाए हैं और अब वह इंग्लैंड से केवल 13 रन पीछे है. स्टंप उखड़ने के समय रोहित 57 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे एक रन पर खेल रहे थे. कप्तान विराट कोहली (27) खेल समाप्त होने से पहले आखिरी ओवर में आउट हुए. रोहित और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े.