इंडिया vs इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट: स्टोक्स को गेंद पर लार लगाने के लिए मिली चेतावनी, अंपायर ने बॉल को सैनिटाइज किया

इंडिया vs इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट: स्टोक्स को गेंद पर लार लगाने के लिए मिली चेतावनी, अंपायर ने बॉल को सैनिटाइज किया


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ben Stokes Caught Applying Saliva On The Pink Ball In India Vs England 3rd Test Day ight Test, Umpire Nitin Menon Had A Chat With Him

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत की पारी के दौरान गेंद पर लार लगाते हुए देखे गए। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फिलहाल कोरोना के कारण गेंद पर लार लगाने पर रोक लगा रखी है। स्टोक्स की हरकत के बाद गेंद को सैनिटाइज किया गया। जब स्टोक्स ने गेंद पर लार लगाई तो अंपायर नितिन मेनन ने उनसे बात की और चेतावनी भी दी।

यह घटना भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान हुई। स्टोक्स की यह हरकत थोड़ी हैरानी भरी कही जा सकती है, क्योंकि वे सीरीज के अन्य मैच भी खेले थे और उन्हें नियम की जानकारी भी थी। स्टोक्स गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करते दिखे।

दो बार चेतावनी का प्रावधान
ICC के नियम के मुताबिक, गेंद पर लार लगाने वाली टीम को दो बार चेतावनी दी जाएगी। अगर तीसरी बार भी ऐसी हरकत हुई तो बैटिंग टीम को पांच पेनल्टी रन मिलेंगे। जब भी बॉलिंग टीम गेंद पर लार लगाएगी, तो अंपायरों को खेल शुरू करने से पहले गेंद को साफ करना होगा।

तीसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके स्टोक्स
स्टोक्स तीसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की पारी के दौरान वे 24 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने उन्हें LBW किया। वहीं, गेंदबाजी में अब तक वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। स्टोक्स ने तीन ओवर फेंके और 19 रन दिए। उन्हें अब तक कोई विकेट नहीं मिला।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की स्थिति मजबूत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 9 विकेट लेकर 112 रन पर समेट दिया। अक्षर को 6 और अश्विन को 3 विकेट मिले। वहीं, टीम इंडिया ने दिन खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड टीम को अब भी 13 रन की बढ़त हासिल है। रोहित शर्मा 82 बॉल पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित के करियर की यह 12वीं टेस्ट फिफ्टी है। उनके साथ अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर नाबाद हैं।



Source link