मतपत्र से चुनाव की मांग: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बोले दिग्विजय सिंह बेईमानी से चुनाव कराने के हिमायती रहे हैं।

मतपत्र से चुनाव की मांग: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बोले दिग्विजय सिंह बेईमानी से चुनाव कराने के हिमायती रहे हैं।


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Medical Education Minister Vishwas Sarang Said That Digvijay Singh Has Been An Advocate Of Dishonest Elections.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मतपत्र से चुनाव कराने की मांग पर साधा निशाना

नगरीय निकाय चुनाव-2021 को मतपत्र से कराने की कांग्रेस की मांग पर गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सारंग ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह केवल बेईमानी का चुनाव कराने के हिमायती रहे हैं। सारंग बोले दिग्विजय सिंह चाहते है कि यह देश 18वीं सदी में पहुंच जाए। उनको नहीं पता कि नदी में पानी अब बहुत आगे तक बह चुका है। वह केवल बेईमानी का चुनाव कराने के हिमायती रहे है। बता दें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य निवार्चन आयुक्त से मुलाकात कर मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में राज्य निवार्चन आयुक्त ने ईवीएम से ही नगरीय निकाय चुनाव होने की बात कहीं है।

देश तकनीक के मामले में आग बढ़ गया हैं

कांग्रेस को पता चल गया है कि इस नगरीय निकाय चुनाव में बुरी तरह हारेंगे और भारतीय जनता पार्टी जितेंगी। जनता ने मन और मस्तिक से यह विचार बना लिया है कि भाजपा के कमल को खिलाना है। इसलिए नांच न आवे आंगन टेड़ा की कहावत को चरितार्थ करते हुए कांग्रेस नेता मतपत्र से चुनाव कराने की बात कर रहे है। यह 18वीं सदी की बात है। यह देश तकनीक के मामले में चुनाव सुधार के मामले में बहुत आगे बढ़ गया है।

मतपत्र में त्रुटि हो तो दूर हों

कांग्रेस हर समय चुनाव में बेईमानी हिमायती रही है। इसलिए इस तरह की बाते करती रही है। मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है। कोई शिकायत है तो निश्चित रूप से चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। शिकायतें दूर होना चाहिए, लेकिन मतपत्र से चुनाव कराना यह 18वीं सदी की बात है।

कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की

भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदर्शन पर रोक लगी है। अभी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों के एकजुट होने से संक्रमण फैल सकता है। मैं कांग्रेस से मांग करता हूं कि जनता की जान जोखिम में डाले। कांग्रेस को अपनी राजनीति रोटी सेकना है। सारंग ने कहा कि मैं कांग्रेेस के निर्णय की निंदा करता हूं।

प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन

सांरग ने कहा कि पूरे देश में खासकर महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी इंदौर और भोपाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ रहे है। हम पहले से कहते आए है कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए मॉस्क पहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। सारंग ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में किसी भी तरह के नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।



Source link