हुंडई इंडिया ने अपनी अपकमिंग 7-सीटर SUV के नाम का किया खुलासा, जानिए किस नाम से होगी लॉन्च

हुंडई इंडिया ने अपनी अपकमिंग 7-सीटर SUV के नाम का किया खुलासा, जानिए किस नाम से होगी लॉन्च


हुंडई इंडिया

कोरियाई कार निर्माता ने अपकमिंग SUV के डिटेल्स या स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, जो क्रेटा (Creata) का 7-सीटर वर्जन होने की उम्मीद है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 25, 2021, 2:07 PM IST

नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया ने बुधवार को अपने अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी के नाम का खुलासा किया है. जैसा की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी नई एसयूवी का नाम Alcazar होगा. हालांकि, कोरियाई कार निर्माता ने अलकाज़र के डिटेल्स या स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, जो क्रेटा (Creata) का 7-सीटर वर्जन होने की उम्मीद है. स्पेनिश में अलकाज़र का अर्थ महल या किला होता है. इंडियन मार्केट में टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस इसके राइवल होंगे.

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के MD और CEO एसएस किम ने कहा कि साल 2021 कंपनी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि हमने एक नए सेगमेंट में एंटर करने और इसे फिर से परिभाषित करने के लिए कमर कस लिया है. हुंडई अलकज़ार, न्यू ऐज बायर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने और मौजूदा बेंचमार्क को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार रहेगी.

हुंडई ने देश में 25 साल पूरे कर लिए है. हम हुंडई अलकज़ार के ग्लोबल डेब्यू के साथ, जो कि ‘मेड इन इंडिया’ है और ‘मेड फर्स्ट फॉर इंडिया’ है, भारतीय ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देंगे.

ये भी पढ़ें: मारुति सुज़ुकी Swift Facelift नई डिजाइन और नए फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमतफीचर्स और प्राइस
कई बार पब्लिक्ली सड़कों पर टेस्टिंग के बीच हुंडई अलकज़ार को देखा गया है. लूक वाइज़ यह क्रेटा प्रेरित स्टाइल का हैं, परंतु फीचर्स और ईक्विपमेंट के मामले में, उम्मीद है कि हुंडई अलकाज़ार मौजूदा 2020 क्रेटा SUV से बेहतर होगी. वास्तव में इसका अपीयरेंस लंबा और अधिक प्रीमियम वर्जन जैसा प्रतीत होता हैं. एक्सटेरियर की बात करे तो उम्मीद है कि अलकाज़ार हाइ माउंटेड LED DRLs को स्पोर्ट करेगा, और मौजूदा क्रेटा पर पाए जाने वाले फ्रंट हेडलैंप इस न्यू वेरिएंट में स्प्लिट होंगे.

फ्रंट मेन ग्रिल को रिवाइज किया जाएगा, साथ ही बंपर का स्पोर्टियर सेट भी होगा जो थोड़ा विशिष्ट लुक देगा. अपनी लंबाई की वजह से अलकाज़ार थोड़ा अधिक प्रीमियम दिखेगी. पीछे वाले हिस्से में वाइडर स्पिलट-LED टेललाइट्स और बम्पर के साथ एक रीडिज़ाइन किया गया टेलगेट होगा. लॉन्च किए जाने के बाद, अल्कज़ार की कीमत 14 लाख से 20 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है.








Source link