शिवराज सरकार ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना दोबारा शुरू की है.
योजना को दोबारा शुरू करने का ऐलान करते हुए सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि इसके अंतर्गत सरकार टॉपर्स (Toppers) को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देगी.
योजना को दोबारा शुरू करने का ऐलान करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके अंतर्गत सरकार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देगी.
शिवराज सरकार के इस फैसले से सोमवार को 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा. उन्हें लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ 12वीं की परीक्षा देने वाले तीनों संकायों के टॉपर्स को मिलेगा.
2009 में शुरू हुई थी योजनाटॉपर छात्रों को लैपटॉप देने की योजना 2009 में शिवराज सरकार ने ही शुरू की थी. इस योजना के तहत 12वीं की परीक्षा में 85 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये दिये जाते थे. लेकिन साल 2018 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद इस योजना में कुछ व्यवधान आया था. और इसके प्रावधानों को बदलने की तैयारी की गई थी. तब बीजेपी ने इसको लेकर सवाल खड़े किए थे. लेकिन अब जबकि प्रदेश में फिर शिवराज सरकार आ चुकी है, तो दोबारा योजना को शुरू किया जा रहा है.